Delhi Elections 2025: केजरीवाल मारेंगे हैट्रिक या BJP की बढ़ेगी सीटें
आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या केजरीवाल चौथी बार सरकार बना पाएंगे या बीजेपी इतिहास रचेगी और क्या कांग्रेस की वापसी होगी?
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
44
0


आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या केजरीवाल चौथी बार सरकार बना पाएंगे या बीजेपी इतिहास रचेगी और क्या कांग्रेस की वापसी होगी? दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे से हो गई है और आठ फरवरी को वोटों की गिनती होगी।


कितने उम्मीदवार मैदान में?


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान हैं। मतदान के लिए 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष और 72.36 लाख महिलाएं हैं जबकि 1,267 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। गिरते मतदान प्रतिशत को लेकर चुनाव आयोग भी कई कदम उठा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा सके। सुबह 4 बजे से मेट्रो शुरू हो गई, कामकाजी दिन पर मतदान रखा गया है। हालांकि दिल्ली में मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक तरफ जहां 2015 में मतदान प्रतिशत 67.12% था तो वहीं 2020 में 62.59% तक पहुंच गया। ऐसा माना जाता है कि अगर मतदान अधिक होता है तो यह मौजूदा सरकार में विरोध में होता है। इस चुनाव में भी सबकी निगाहें मतदान प्रतिशत पर टिकी रहने वाली हैं।


AAP को है वापसी की उम्मीद

आम आदमी पार्टी अपने काम के दम पर वोट मांग रही है। सरकार द्वारा किए शासन और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर AAP वोट मांग रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य, बिजली, पानी महिलाओं के लिए फ्री यात्रा आदि योजनाओं को गिना कर वोट देने की अपील करती रही। आबकारी नीति में केजरीवाल सरकार के कई मंत्री फंसे, सलाखों के पीछे रहे, इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल को कम से कम 50 से 60 सीटें जीतने का अनुमान है। आबकारी नीति मामले में जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह दोबारा सीएम तब बनेंगे, जब उन्हें फिर से जनादेश मिलेगा। इसके बाद उन्होंने कालकाजी से विधायक आतिशी को सीएम बनाया था।


भाजपा कैसे कर रही वापसी की उम्मीद?


भाजपा दिल्ली में वापसी की कोशिश कर रही है। भाजपा दिल्ली में 25 साल बाद वापसी की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बीजेपी को वोट देने की अपील की है। इसके साथ ही यमुना की सफाई और सुरक्षित माहौल का वादा कर अपने लिए वोट मांगा। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतरा है। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को और कालकाजी से आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।






ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत में कोरोनरी आर्टरी बाईपास के पितामह पद्मश्री डॉ केएम चेरियन का निधन
भारत के प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. के.एम. चेरियन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1975 में पहली सफल कोरोनरी धमनी बाईपास सर्जरी की थी और उन्हें कई सम्मान मिले, जिनमें पद्मश्री शामिल है।
2 views • 8 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
सदन में पीएम मोदी बोले - हम 'हर घर जल' पर फोकस करते हैं, बाकी लोग जकूजी-शॉवर पर
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास की लोक निर्माण विभाग (PWD) की तरफ से तैयार की गई लिस्ट में महंगी फिटिंग और नवीकरण का खुलासा हुआ है।
13 views • 21 minutes ago
Richa Gupta
Delhi Elections 2025: केजरीवाल मारेंगे हैट्रिक या BJP की बढ़ेगी सीटें
आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या केजरीवाल चौथी बार सरकार बना पाएंगे या बीजेपी इतिहास रचेगी और क्या कांग्रेस की वापसी होगी?
44 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली चुनाव- 70 सीटों पर वोटिंग, 9 बजे तक 8.10% मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुकी हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
13 views • 3 hours ago
Richa Gupta
खो गया है वोटर आईडी तो इन डॉक्यूमेंट्स को दिखाकर करें मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोड डाले जाएंगे। राजधानी की 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार है।
61 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हमने शीशमहल नहीं देश को बनाया है - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं।
45 views • 3 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने की ये खास अपील
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। आज दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
65 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सभी 70 सीटों पर मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज (5 फरवरी) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। कुल 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।
48 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
आज महाकुंभ दौरे पर रहेंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान, ये है पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान करेंगे. पीएम के दौरे से पहले सभी इंतजाम कर लिए गए हैं.
17 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली चुनाव-70 सीटों पर वोटिंग जारी,राहुल गांधी और एस जयशंकर ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
56 views • 5 hours ago