सीएम डॉ मोहन यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल, कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की सीएम की तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मझौली के समीप स्थित ग्राम रिंवझा में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 मई 2025
117
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मझौली के समीप स्थित ग्राम रिंवझा में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है। रिंवझा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पैतृक ग्राम है और उनका बचपन यही व्यतीत हुआ था। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यासपीठ को भी नमन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंशी, श्रीमद्भागवत गीता एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया। अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के अवसर को श्रद्धालुओं के लिये सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की यह कथा भक्तों के रोम-रोम को आनंद प्रदान करने वाली है। सीएम ने वेद वाक्य "यत् पिंडे-तत् ब्रह्माण्डे" की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया आज भारतीय संस्कृति को देखना, समझना और अंगीकृत करना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कंस का वध करने के बाद शिक्षा प्राप्त करने उज्जैन आए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार के समीप स्थित अमझेरा में भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध किया और जानापाव में उन्हें भगवान परशुराम ने सुदर्शन चक्र दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी प्रासंगिक है। यह सभी को अमीर और गरीब के भेद से मुक्त होकर मित्रता निभाने की सीख प्रदान करती है।



सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर एवं ओरछा सहित उन्नीस धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद कराया गया है। इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसके घर गाय होती है उसे गोपाल कहते हैं और जिसके घर में गाय का कुल होता है उसे गोकुल कहते हैं। प्रदेश में गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 25 से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी तीसरे स्थान पर है और संपूर्ण देश का 9 प्रतिशत दूध मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। राज्य सरकार ने इसे 20 प्रतिशत तक बढाने का संकल्प लिया है।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को सर्व सुविधायुक्त बनाने का प्रबंध भी किया जा रहा है और जगह-जगह आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने देवी-देवताओं के प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।



अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बच्चों को शिक्षा और संस्कार प्रदान करने ग्राम रिंवझा में विद्यालय बनाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम आने तथा इस संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान टली
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि फ्लाइट कुछ समय बाद रवाना की जाएगी।
4 views • 4 minutes ago
Richa Gupta
लापरवाही बरतने पर नगर निगम ग्वालियर के 2 उपयंत्री निलंबित
नगर पालिका निगम ग्वालियर में कार्यों में लापरवाही बरतने पर 2 उपयंत्रियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने पिछले दिनों प्रदेश में नगर निगम में कार्यरत उपयंत्रियों की कार्यों की समीक्षा करने और लापरवाही बरतने वाले उपयंत्रियों के खिलाफ निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम आयुक्तों को दिये थे।
33 views • 46 minutes ago
Richa Gupta
जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं।
29 views • 53 minutes ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मानसून में सतर्क रहने के दिए निर्देश, बोले – पुल-पुलिया या रपटे पर बहाव हो तो पार न करें, छात्रों और नागरिकों से की अपील
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून को देखते हुए सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लगभग सभी जिलों से वर्षा की सूचना मिल रही है, ऐसे में यदि कहीं भी सड़कों या पुल-पुलियों पर बाढ़ का तेज बहाव हो, तो आमजन को उससे बचना चाहिए। जोखिम भरी यात्रा न करें और पूरी सावधानी बरतें।
17 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के कई जिलों में सक्रिय हुआ मानसून, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव और नदियों के उफान की स्थिति बन रही है। सोमवार, 23 जून को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अतिवृष्टि की आशंका जताई गई है।
16 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बारिआम दौरा: महिलाओं से खरीदे आम, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया।
44 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भरत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र श्री भरत बघेल का रूस में निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
33 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मानसून में सतर्क रहें: सीएम डॉ मोहन यादव ने दी चेतावनी, बाढ़ वाले रास्तों से बचें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानसून के दौरान बाढ़ से बचाव के लिए जनता को सतर्क रहने और रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ के पानी में पार न करने की सलाह दी है।
55 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर बाबा महाकाल ने धारण किया नया मुकुट, वैष्णव तिलक लगाकर हुआ शृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
79 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
76 views • 21 hours ago
...