शादी के लिए ढूंढ रहे हैं सुंदर दुल्हन या दूल्हा तो हो जाइए सावधान! शातिराना ढंग से हो रही ठगी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गिरोह फर्जी शादी का रैकेट चला रहा है। अब तक इस रैकेट में 100 से अधिक लोग फंस चुके हैं। गिरोह के निशाने पर उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब ग्रामीण युवक हैं, जिनकी शादियां नहीं हो पा रही हैं या वे तलाकशुदा या विधुर हैं। ये गिरोह उनकी शादी कराने के बहाने ठग रहा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 अप्रैल 2025
1104
0
...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गिरोह फर्जी शादी का रैकेट चला रहा है। अब तक इस रैकेट में 100 से अधिक लोग फंस चुके हैं। गिरोह के निशाने पर उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब ग्रामीण युवक हैं, जिनकी शादियां नहीं हो पा रही हैं या वे तलाकशुदा या विधुर हैं। ये गिरोह उनकी शादी कराने के बहाने ठग रहा है।

गिरोह के सदस्यों ने यूपी, बिहार के गांवों में पर्चे बांटे हैं, जिसमें वादा किया गया है एक स्वयंसेवी संगठन गरीब कन्याओं की शादी करवाता है। संगठन के पास दर्जनभर से खूबसूरत लड़कियों का बायोडाटा है। जो शादी योग्य हैं। लेकिन गरीबी की वजह से उनकी शादियां नहीं हो रहीं।

भोपाल बुलाकर की जाती है ठगी

ये रैकेट भोले-भाले पुरुषों को फंसाता है और मोटी रकम के बदले में उपयुक्त दुल्हन दिलाने का वादा करता है। शादी के इच्छुक युवाओं को भोपाल लाया जाता है और उनसे पैसे ऐंठने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। ऐसे ही एक पीड़ित कालीचरण सेन जो यूपी के बांदा जिले के पिपरीखेरवा गांव के निवासी हैं। वे ठगी के शिकार हुए और पुलिस आयुक्त से शिकायत कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

15 खूबसूरत लड़कियों से मिलवाया

पीड़ित कालीचरण सेन के अनुसार, उसके गांव में एक पर्चा बांटा गया था, जिसमें शादी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को गया था। छपे नंबर पर संपर्क किया तो उसे भोपाल बुलाया गया। यहां स्टेशन पर कुछ लोग लेने आए और एक अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां उसे लगभग 15 खूबसूरत लड़कियों से मिलवाया गया। बताया गया कि ये सभी शादी की इच्छुक हैं।

शगुन के नाम पर ठगी का खेल

एक लड़की को कालीचरण ने शादी के लिए चुना। तब लड़की ने उससे 25,000 रुपए मांगे। लड़की के परिवार वालों से भी मिलवाया गया, जहां उसने शगुन के तौर पर लड़की को 3 हजार रुपए दिए। बाद में तैयारियों के लिए कुछ और रुपए डिजिटल पेमेंट से लिए गए। बाद में लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद एजेंटों ने उसके फोन कॉल का जवाब देना भी बंद कर दिया।

पर्चे में नहीं होता कोई पता

गिरोह एक खास तरीके से काम करता है। पर्चों में किसी भी दफ्तर का पता नहीं होता। इसके बजाय, एजेंट इच्छुक युवकों को भोपाल पहुंचने पर बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से उठा लेते हैं। तय मुलाकातों के दौरान भावी दूल्हों को दिखाई जाने वाली लड़कियां अपना संपर्क विवरण साझा नहीं करतीं, जिससे धोखाधड़ी और बढ़ जाती है। कालीचरण के अनुसार, उसके गांव के ही करीब 60 लड़के अब तक ठगी का शिकार हो चुके हैं।

सख्त कार्रवाई की जाएगी- पुलिस आयुक्त

इस संबंध में पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि, कालीचरण की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। मिश्रा का कहना है कि, धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
फिल्म इंडस्ट्री में फिर शोक! हॉलीवुड के इस फेमस एक्टर का अचानक हुआ निधन
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता विलियम रश का 31 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा शोक है। अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
117 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
चीन में बना फीमेल रोबोट, दिखने में एक्सेक्ट्ली महिला जैसा
चीन में एक नया फीमेल रोबोट बना है, जो दिखने में महिला जैसा ही है। यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट के सारे काम कर सकता है। होटल और स्कूल जैसी जगहों पर इसका अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है।
126 views • 2025-12-19
Sanjay Purohit
इस देश में किराए पर मर्द रखने को मजबूर हैं महिलाए
लातविया में महिलाओं की आबादी पुरुषों से 15.5% अधिक होने के कारण सामाजिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों की कम संख्या और उनकी औसत उम्र घटने की वजह से कई महिलाए घरेलू कामों के लिए ‘किराये पर पति’ लेने लगी हैं।
196 views • 2025-12-16
Sanjay Purohit
शादी से पहले यहा तोड़ देते हैं दुल्हन के दो दांत
चीन की गेलाओ जनजाति में शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ने की एक अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा है. माना जाता है कि यह दूल्हे के परिवार को अनहोनी से बचाने के लिए अहम है.
155 views • 2025-12-15
Richa Gupta
30 मिनट से अधिक सोशल मीडिया से बच्चों का ध्यान कमजोर: अध्ययन
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता और ध्यान क्षमता कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों ने सावधानी की सलाह दी है।
181 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
200 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
127 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
378 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
496 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
884 views • 2025-11-28
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल में मेट्रो शुरू, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- ‘मैंने जो पहल की थी….’
राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा का आज औपचारिक शुभारंभ हो गया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मेट्रो के शुभारंभ पर प्रतिक्रिया दी है।
42 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल में किया मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार की शाम भोपाल के सुभाष नगर मेट्रो ट्रेन स्ट्रेशन से हरी झंडी दिखाकर 7 किलोमीटर ट्रेक में चलने वाली मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ किया।
37 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में मेट्रो शुरू, केंद्रीय मंत्री खट्टर और CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार, 20 दिसंबर से मेट्रो ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही भोपाल अब मेट्रो सिटी बन गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो का उद्घाटन किया।
46 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व सीएम कमलनाथ ने संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा स्वच्छता की शिक्षा देकर कीर्तन के माध्यम से समाज को आलोकित करने वाले महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्रतापूर्वक नमन करता हूँ।
106 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया चार राज्यों के नगरीय कल्याण मंत्रियों का स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे के बैठक कक्ष में उत्तर मध्य राज्यों के नगरीय विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक के समापन सत्र में शामिल हुए।
39 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में SIR अभियान का पहला चरण पूरा, 42 लाख वोटर्स का नाम हटाने की सिफारिश
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का पहला चरण गुरुवार आधी रात को पूरा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक मसौदा मंगलवार को प्रकाशित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने मसौदा सूची से लगभग 42 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की पहचान की है।
97 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
सालभर में दो शहरों में मेट्रो के संचालन वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य- CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है। जिसके दो शहरों में एक साल में मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। मेट्रो के अलावा इंदौर और भोपाल में आसपास के इलाकों को जोड़कर मेट्रोपालिटन सिटी भी बनाई जा रही है।
45 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल लोक के विस्तार का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की तकीया मस्जिद की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने महाकाल लोक फेज-2 के लिए तकीया मस्जिद भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा गैर-मालिकों को अधिग्रहण रोकने का अधिकार नहीं है। फैसले से महाकाल लोक विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।
88 views • 15 hours ago
Richa Gupta
इंदौर हाईकोर्ट ने स्ट्रीट डॉग नसबंदी को लेकर नगर निगम को लगाई फटकार
इंदौर हाईकोर्ट ने स्ट्रीट डॉग नसबंदी के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए नगर निगम को फटकार लगाई। ठोस कदम नहीं उठाने पर न्यायिक जांच की चेतावनी दी।
83 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
पौष शुक्ल प्रतिपदा पर भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
पौष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन मे लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका भांग से शृंगार कर मखाने की माला पहनाई गई।
91 views • 15 hours ago
...