उज्जैन: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 57 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 8 hours ago
116
0
...

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 57 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं। यहां उनका फोटो सामने आया है, जिसमें सुनीता हरे रंग का सूट पहने मंदिर के कपाट के भीतर बैठकर आराम से पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। वह भगवान की प्रतिमा के पास बैठकर हाथ जोड़कर मनन कर रही हैं। इस पर अब यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सुनीता को मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां उन्हें तीन सेकेंड के लिए भगवान को देखने तक का समय नहीं दिया जाता, वहीं सेलिब्रिटी मिनटों मंदिर के भीतर बैठकर पूजा करते हैं।

सुनीता आहूजा के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सुनीता के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भगवान के दर को भी इन्होंने मार्केटिंग का अड्डा बना लिया है, जिसका जितना हैवी चढ़ावा, उतने ही अच्छे दर्शन।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'लोग 3 घंटे लाइन में खड़े रहते हैं और भगवान के पास जाते ही तीन सेकेंड में ही धक्का देके बाहर और इनके नसीब देखिये वहां बैठकर कितने अच्छे से पूजा कर रही हैं।'

प्रोटोकॉल का पॉइंट था इसीलिए दर्शन करवाए : प्रशासक

काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मारकंडे ने इस मामले में बताया कि अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता का प्रोटोकॉल पॉइंट आया था। जिसके तहत ही उन्हें गर्भगृह में दर्शन करवाए गए। हम लोग प्रोटोकॉल के श्रद्धालु ही नहीं बल्कि आम श्रद्धालुओं को अच्छे से अच्छे दर्शन हो इस पर भी ध्यान देतेहैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन
मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ और किसानों के साथ चर्चा के बाद लिया गया।
17 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन से खाली होंगे 2 लाख पद, सीएम का ऐलान, नए सिरे से होगी भर्ती
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। एमपी की मोहन यादव सरकार बहुत जल्द 2 लाख पदों पर सरकारी भर्ती निकालने वाली है। इस प्रस्ताव को 17 जून बुधवार को हुई कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। दरअसल प्रदेश में नई प्रमोशन पॉलिसी आने के बाद सरकारी विभागों में प्रमोशन से 2 लाख पद खाली हो जाएंगे। इसके लिए सरकार नए सिरे से भर्ती करेगी।
24 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, खाली पदों पर होगी नई भर्ती
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता 9 साल बाद साफ हो गया। 17 जून, मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में यह फैसला लिया गया।
24 views • 5 hours ago
Richa Gupta
इंदौर में वर्ल्ड कप का धमाका, होलकर स्टेडियम में होंगे 5 मुकाबले
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
87 views • 6 hours ago
Richa Gupta
सोनम समेत 5 आरोपियों को लेकर सीन रिक्रिएट करने निकली शिलॉन्ग पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।
59 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
उज्जैन: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 57 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।
116 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने त्रिनेत्रधारी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
62 views • 8 hours ago
Richa Gupta
पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश बनेगा नंबर-1: सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रदेश के विकास के लिए औद्योगीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
57 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मोहन कैबिनेट में प्रमोशन नीति पर लग सकती है मुहर
राज्य के शासकीय सेवकों को आइएएस व आइपीएस अफसरों की तरह एडवांस प्रमोशन मिलेगा। पात्र सेवकों को बीते वर्षों की तरह छह महीने से लेकर एक साल तक प्रमोशन प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बढ़ा हुआ ओहदा पाने क्लास-1 स्तर के अफसरों के लिए मेरिट कम वरिष्ठता और नीचे के शासकीय सेवकों के लिए वरिष्ठता कम मेरिट मुख्य आधार होगा। रिवर्ट किसी को नहीं किया जाएगा।
30 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 17-18-19-20 जून में होगी भारी बारिश
मध्यप्रदेश में मानसून ने तय 15 जून से एक दिन बाद सोमवार को बुरहानपुर खंडवा के रास्ते एंट्री कर ली है। मानसूनी बादल खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर को छूते हुए गुजरे। मौसम विभाग की फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक 26 जून तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं सबसे आखिर में ग्वालियर चंबल में पहुंचेगा।
56 views • 8 hours ago
...