


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट 87/13 के फॉर्मूले पर जारी किया गया है। 87 प्रतिशत मुख्य और 13 प्रतिशत प्रावधिक में परिणाम रखा है। 110 में से 96 पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। बाकी 13 फीसदी रिजल्ट होल्ड पर है। इस बार महिलाओं की अपेक्षा सफल पुरुषों की संख्या ज्यादा है। टॉप-13 में पांच महिलाएं है। पहला स्थान 953 अंकों के साथ देवांशु शिवहरे ने हासिल किया है। लड़कियों में हर्षिता दवे अव्वल है।
परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक हुई थी। तीन हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए। परिणाम पांच मार्च को जारी हुए थे। 18-29 अगस्त के बीच साक्षात्कार हुए। 110 पदों में से 87 फीसदी फॉर्मूले में 102 पद रखे गए थे। 306 उम्मीदवार सफल हुए थे। 13 फीसदी प्रोविजनल रिजल्ट श्रेणी में आठ पद रखे हैं। इसके लिए 33 उम्मीदवार सफल हुए थे। इंटरव्यू के लिए 339 का चयन हुआ था।
निरंतरता जरूरी
इंदौर की हर्षिता दवे डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। यह दूसरा प्रयास था। हर्षिता के अनुसार ग्रेजुएशन राजनीति विज्ञान और समाज शास्त्र में है और डिबेटर भी हूं तो फायदा मिला। आप कितने घंटे पढ़ते हैं ये मायने नहीं रखता। पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए। 2025 मेन्स की तैयारी के बीच रिजल्ट आया और सपना पूरा हुआ।