मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल किया गया है। संगठन ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आदेश जारी करते हुए श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) का और अश्विनी परांजपे को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्षनियुक्त किया है। इसके अलावा एक अन्य आदेश में भाजपा संगठन ने मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया हैं।
श्याम टेलर बने BJYM के नए अध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा की कमान श्याम टेलर को सौंपी गई है। वे इससे पहले शाजापुर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
महिला मोर्चा का नेतृत्व अश्विनी परांजपे के हाथ
महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे होंगी। वे जबलपुर से आती हैं। इससे पहले वे महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर चुकी हैं।