MP में अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में तड़के दृश्ता की महज 100 मीटर तक रह गई थी। शनिवार को मंदसौर में शीतलहर तो नरसिंहपुर में शीतल दिन दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड अपने पांव पसार रहीं है। कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। अधिकांश इलाको में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण देर रात और सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई शहरों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
कोहरे के कारण 100 मीटर तक बची थी दृश्यता
ठंड और कोहरे के कारण शाजापुर, अकोदिया और शुजालपुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय विजिबिलिटी महज 100 मीटर तक सीमित रह गई थी। राजधानी भोपाल, दतिया और जबलपुर में भी कोहरे का खासा असर रहा है।