महाकाल के दर्शन के लिए कितने की है टिकट, भस्म आरती पर क्या पहने?
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी क्या नियम हैं। अगर आप भी किसी त्योहार में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको बताते हैं आखिर इसके लिए टिकट कितने की लगेगी, भस्म आरती कितने बजे होती है और यहां क्या पहनकर जाना चाहिए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 2 hours ago
51
0
...

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी क्या नियम हैं। अगर आप भी किसी त्योहार में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको बताते हैं आखिर इसके लिए टिकट कितने की लगेगी, भस्म आरती कितने बजे होती है और यहां क्या पहनकर जाना चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

सबसे पहले मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट shrimahakaleshwar.com पर जाएं। होम पेज पर मौजूद ‘Mahakal Darshan/Bhasm Aarti Booking’ ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी सुविधा अनुसार दर्शन या आरती की तारीख सिलेक्ट करें। ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करें। सफल बुकिंग के बाद भक्तों को मोबाइल पर मैसेज से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। साथ ही पति-पत्नी अपने साथ चार बच्चे ले जा सकते हैं। महाकाल के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग 60 दिन पहले कर सकते हैं। इसके अलावा दर्शन से दो दिन पहले भी आप टिकट बुक कर सकते हैं। एक व्यक्ति अपने अकाउंट से 10 लोगों की बुकिंग करवा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। VIP दर्शन के लिए 750 और 1500 रुपए तक देने पड़ते हैं।

ऑफलाइन बुकिंग कैसे करें

टिकट खरीदने के लिए श्रद्धालुओं को सुबह 4 बजे से पहले ही काउंटर पर जाना होता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं, जिसके चलते टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लग जाती है। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार तैनात रहती है।

क्या हैं प्रमुख नियम?

बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। इसके तहत पुरुषों को धोती और अंगवस्त्र पहनना होगा। वहीं महिलाओं को साड़ी या पारंपरिक परिधान पहनना जरूरी है। साथ ही मंदिर के अंदर फोटो खींचने और मोबाइल का इस्तेमाल करने पर रोक है।

समय का पालन जरूरी

आपको बता दें कि भस्म आरती सुबह 4 बजे होती है, लेकिन भक्तों को रात 2 बजे से पहले मंदिर में प्रवेश करना पड़ता है। क्योंकि देर से आने वालों को प्रवेश नहीं मिलता है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
अक्टूबर में दौड़ेगी मेट्रो, आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार हुआ मेट्रो डिपो
अक्टूबर में भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने के साथ ही सुभाष नगर डिपो का उपयोग बढ़ जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किए इस डिपो की छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना है ताकि ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सके।
6 views • 5 minutes ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रायफ्रूट की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल
भगवान महाकाल का श्रृंगार कर नवीन मुकुट और मोगरे की माला अर्पित की गई। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड और ड्रायफ्रूट की माला से अलंकृत किया गया।
55 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल के दर्शन के लिए कितने की है टिकट, भस्म आरती पर क्या पहने?
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी क्या नियम हैं। अगर आप भी किसी त्योहार में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको बताते हैं आखिर इसके लिए टिकट कितने की लगेगी, भस्म आरती कितने बजे होती है और यहां क्या पहनकर जाना चाहिए।
51 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
इस संत ने की सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक पोस्टर ने नया तूफ़ान खड़ा कर दिया है। चंबल इलाके के मुरैना जिले में लगे इस पोस्टर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स के लिये अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना हुई ऑनलाइन
मध्यप्रदेश ट्रांसको ने अपने पेंशनर्स के लिए अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना को ऑनलाइन लॉन्च किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुविधा बढ़ेगी।
71 views • 5 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास "साइबर भारत सेतु पर दो दिवसीय कार्यशाला
प्रदेश में डिजिटल संचालन और सेवाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास "साइबर भारत सेतु'' ब्रिजिंग स्टेट्स,सिक्योरिंग भारत पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 सितम्बर को भोपाल में होटल पलाश में प्रात: 10 बजे से किया जा रहा है।
66 views • 6 hours ago
Richa Gupta
IIT धनबाद और MP सरकार का माइनिंग सेक्टर में डिजिटल बदलाव के लिए बड़ा कदम
मध्यप्रदेश के खनन क्षेत्र में ‘डिजिटल-ट्रांसफोर्मेशन-4.0’ को गति देने लिये आईआईटी धनबाद के ‘टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन-माइनिंग (टेक्समिन) फाउंडेशन’, प्रदेश के भू-विज्ञान एवं खनिज निदेशालय (डीजीएम) और मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड (एमपीएसएससीएल) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है।
62 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बड़वारा में करेंगे 233 करोड़ रूपये से अधिक के विकासकार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार 18 सितंबर को कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड मुख्यालय में बड़वारा और विकासखंड रीठी में नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल भवनों के लोकार्पण सहित 233.82 करोंड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां 106.18 करोड़ रूपये के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और 127.64 करोड़ रूपये के 14 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी करेंगे।
82 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में आज तेज बारिश के आसार
राजस्थान, गुजरात और पंजाब से जहां मानसून की विदाई शुरू हो गई है, वहीं मध्य प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर माह में प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना फिलहाल बेहद कम है। वर्तमान में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके असर से बुधवार देर शाम इंदौर में जोरदार बारिश दर्ज की गई।
80 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल बड़वारा आएंगे,करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 18 सितंबर को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
63 views • 20 hours ago
...