कौन हैं प्रो. माधवी लता, जिन्होंने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बना चिनाब रेलवे ब्रिज अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन चुका है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर से भी 35 मीटर अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य पुल का हाल ही में उद्घाटन किया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 जून 2025
295
0
...

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बना चिनाब रेलवे ब्रिज अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन चुका है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर से भी 35 मीटर अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य पुल का हाल ही में उद्घाटन किया। यह पुल तकनीकी रूप से एक बड़ा चमत्कार है और कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कड़ी भी है।

प्रोफेसर माधवी लता का अहम योगदान

इस पुल के निर्माण में कई इंजीनियरों और विशेषज्ञों ने काम किया, लेकिन इसमें सबसे खास भूमिका निभाई है प्रोफेसर जी. माधवी लता ने। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु की वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। उन्होंने 17 वर्षों तक इस प्रोजेक्ट से जुड़कर भू-तकनीकी सलाहकार के तौर पर पुल के डिजाइन और मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सलाह ने पुल की नींव को मजबूत बनाने में मदद की।

प्रो. माधवी लता कौन हैं?

प्रो. माधवी लता ने सिविल इंजीनियरिंग में 1992 में जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। इसके बाद NIT वारंगल से एमटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया और IIT मद्रास से 2000 में PhD पूरी की। वे 2021 में बेस्ट वुमन जियोटेक्निकल रिसर्चर और 2022 में टॉप 75 वीमेन इन STEAM अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

पुल की मजबूती के लिए खास तकनीक

चिनाब ब्रिज का निर्माण आसान नहीं था क्योंकि इलाके की जमीन, जलवायु और भौगोलिक स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण थी। प्रोफेसर माधवी लता और उनकी टीम ने 'डिजाइन-एज-यू-गो' नामक मॉडल अपनाया। इस तकनीक में रियल टाइम में जमीन की स्थिति के अनुसार डिजाइन में बदलाव किया जाता था। उन्होंने रॉक एंकर की प्लेसमेंट और पुल की स्थिरता से जुड़ी तकनीकी सलाह दी, जिससे पुल मजबूत और टिकाऊ बना।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
US व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र
दुबई अब भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक अध्ययन गंतव्यों का एक प्रभावी विकल्प बन रहा है। दुनिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दुबई में अपने कैंपस खोल रहे हैं।
12 views • 3 minutes ago
Sanjay Purohit
कौन हैं R श्रीलेखा- जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर
केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है. 45 साल के लेफ्ट के शासन को समाप्त किया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या केरल की पहली महिला IPS अधिकारी आर श्रीलेखा यहा की मेयर बन सकती हैं?
15 views • 14 minutes ago
Sanjay Purohit
धरती गर्म होने का असर DNA तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन
धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में जीन में परिवर्तन नजर आया है।
17 views • 52 minutes ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू, इन चीजों पर लगी रोक
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर छू लिया है। हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राजधानी में GRAP-4 यानी सबसे सख्त पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है।
19 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ते तापमान से घट रही नींद
दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि रात में बढ़ता तापमान दुनिया भर की नींद पर गहरा असर डाल रहा है। नींद का समय छोटा हो रहा है, गुणवत्ता गिर रही है, और इसका सबसे तीखा प्रभाव गरीब, बीमार और कठिन परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
21 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
101 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
118 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
113 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व कानून सचिव राजकुमार गोयल होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त! 8 नए सूचना आयुक्त भी नियुक्त हुए
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की मीटिंग भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) चुना गया है।
142 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
संसद हमले की 24वीं बरसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ‘अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की...’
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को विफल कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व शत-शत नमन
106 views • 2025-12-13
...