प्राकृति का अद्भुत वरदान एवं अद्वितीय नैसर्गिक देन है पचमढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह के शौर्य, बलिदान एवं साहस को स्मरण कर उनकी स्मृति में आयोजित केबिनेट बैठक के उपरांत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 जून 2025
88
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह के शौर्य, बलिदान एवं साहस को स्मरण कर उनकी स्मृति में आयोजित केबिनेट बैठक के उपरांत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह उद्यान पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी माताजी के नाम पर आम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पचमढ़ी प्रकृति के द्वारा दिया गया अद्भुत वरदान और अद्वितीय नैसर्गिक देन है। इसके विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी अपनी-अपनी माताजी के नाम से आम के पौधों का रोपण कर अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। सभी मंत्रीगणों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सार्थक स्वरूप प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह उद्यान बाल उद्यान के नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री द्वारा इस उद्यान का नाम वीर राजा भभूत सिंह की स्मृति में राजा भभूत सिंह उद्यान किया गया है।


सीएम ने कहा कि राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों से संघर्ष कर देशभक्ति की जो मशाल जलाई थी, वह अद्वितीय और प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विरासत से विकास" के उद्घोष के अनुरूप स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को स्मरण कर रही है और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी को आदि काल से अद्भुत प्राकृतिक धरोहर बताया और कहा कि सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह जैसे योद्धाओं की वीरगाथाएं बसती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 14, 15, 16 जून को पचमढ़ी में सभी विधायकों और सांसदों के साथ अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें पचमढ़ी क्षेत्र के विकास का विस्तृत रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, इंदौर में 5 नए कोरोना मरीज
इंदौर में कोविड मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।
15 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की एंट्री?
मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
45 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को जून की किस्त का इंतजार, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?
जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार भी शुरू हो चुका है। MP की लाड़ली बहनें जून की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
68 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा सड़क हादसे में 7 की मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की
रीवा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई. जहां सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया. जिसकी चपेट में आने से ऑटो सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है.
68 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा में भीषण सड़क हादसा,ऑटो पर पलटा ट्रक, 5 की मौत
रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सीमेंट से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसकी वजह से 5 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में 4 घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
61 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार-CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी। रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
74 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
जबलपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला में बारिश के आसार, कब होगी मानसून की एंट्री?
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
80 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1 मिनट तक धरती हिलती रही। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर था।
83 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
MP में 8 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले
मध्यप्रदेश में बुधवार देर रात 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, दो जिलों के SP बदले गए हैं। राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले गए हैं। अमित तोलानी को जहां राजगढ़ एसपी बनाया गया है। वहीं आदित्य मिश्रा को बालाघाट के पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
83 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
दिव्यांगजनों को 2% अतिरिक्त आरक्षण, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- परेशानी दूर करने सदैव तत्पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं।
71 views • 2025-06-04
...