


मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती अब पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से होगी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को की। अगले तीन सालों में 21 हजार से अधिक रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें इस साल साढ़े 7 हजार पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को जल्द से जल्द पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कर्मचारी चयन मंडल के कारण भर्ती में आने वाली दिक्कतें खत्म हो सकें।
पदक विजेताओं के सम्मान का था कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में पदक विजेता पुलिस अफसरों, कर्मचारियों और उनके परिवारजन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से ही मध्यप्रदेश में पुलिस के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। भर्तियां अगले 3 सालों में शुरु हो जाएंगी।
तीन साल में भरे जाएंगे 21 हजार पद
सीएम यादव ने कहा कि अगलेतीन साल में प्रदेश में 21 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस साल साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती होगी और इसके बाद अगले दो साल भी इतने-इतने ही पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती किए जाने को मंजूरी दी गई है, लेकिन इसके बाद भी 20 हजार पद खाली रहेंगे।