भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहना सिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा दी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 hours ago
102
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन की कठिनाइयों में भी मुस्कुराना सिखाते हैं, जिनको कोई तृष्णा नहीं, उनका नाम ही श्रीकृष्णा है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अनेक कष्ट और संघर्षों से भरा रहा, फिर भी वे अपने कर्त्तव्य से विमुख नहीं हुए। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है। उन्होंने एक ओर जहां कालिया नाग को काबू में करके उसके फन पर नृत्य कर जीवन के कठिन से कठिन समय में मुस्कुराना सिखाया, वहीं दूसरी ओर कंस जैसे दुराचारी और अत्याचारी को उसके घर में मारकर साहस और वीरता के लिए प्रेरित किया। अत्याचारों के विरूद्ध उनकी वीरोचित भूमिका आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पाथेय रहेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के भीषण युद्ध के बीच कर्मवाद के सिद्धांत से बताया कि चाहे कैसी भी विकट परिस्थिति हो, हमें बुद्धि और धैर्य का परिचय देते हुए सदैव कर्म और धर्म के सद्मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। जीवन के हर पड़ाव में गोपाल श्रीकृष्ण के विविध रूप नजर आते हैं। इनमें गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण, श्रीराधा-कृष्ण, विराट रूपधारी श्रीकृष्ण, योगीराज श्रीकृष्ण और द्वारकाधीश श्रीकृष्ण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण ललित कलाओं में पारंगत थे। उन्होंने विश्व को कलाओं से परिचित कराया। वे हम सबके लिए सदैव पूजनीय हैं और रहेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों की सूची जारी, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 71 नए जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की। भोपाल में प्रवीण सक्सेना और इंदौर में चिंटू चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया।वहीं गुना से जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
29 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे।
32 views • 12 hours ago
Richa Gupta
भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहना सिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा दी है।
102 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का प्रभाव देखने को मिला था।
94 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, आरक्षक से सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती होगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को पदक सम्मान कार्यक्रम में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। अगले 3 सालों में 21 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव है।
79 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: CM मोहन भगवान कृष्ण के पौराणिक स्थलों पर जाएंगे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में कार्यक्रम के आयोजन होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान कृष्ण-कन्हैया के रायसेन में 700 वर्ष पुराने मंदिर में पूजा करेंगे। साथ ही श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में अन्य गौरवशाली अतीत से जुड़े स्थालों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
35 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में कार्बन सोखने की बड़ी तैयारी, वैज्ञानिकों ने तैयार किए फॉरेस्टी ट्री
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उच्च गुणवत्ता वाले फॉरेस्ट्री ट्रीज तैयार करने में सफलता हासिल की है। ये तेजी से बढ़ेंगे। कार्बन डाईऑक्साइड ज्यादा अवशोषित करेंगे।
72 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
89 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
इंडियन आर्मी बदलेगी युद्ध के तौर तरीके, एमपी में होगा बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री- सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष आएंगे
इंडियन आर्मी अब युद्ध के तौर तरीके बदलेगी। इसके लिए एमपी में मंथन होगा जिसमें देश के रक्षा मंत्री, सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध पद्धति में बदलाव को लेकर महू में रण संवाद-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
85 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरुप में हुआ दिव्य श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरुप में दर्शन दिए। हर रोज की तरह शनिवार तड़के भी 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
79 views • 15 hours ago
...