विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 hours ago
32
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर रायसेन जिले के गैरतगंज के महलपुर पाठा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित श्री कृष्ण पर्व कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तेजी से विकास कार्यों के लक्ष्य हासिल करते हुए आगे बढ़ रही है। जल्द ही प्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित होंगे। राजधानी भोपाल से सटा जिला रायसेन, सांची और विदिशा भी मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा बनेगा। यही नहीं राजगढ़ और नर्मदापुरम भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेट्रोपोलिटन सिटी विकसित होने पर रायसेन क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले के विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांची विधानसभा क्षेत्र को 136 करोड़ रुपए के कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य सहित जनजातीय ग्रामों तक सड़क निर्माण और अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरण किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौद्यरोपण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। गौमाता का पूजन कर पशुआहार खिलाया।


जीर्णोद्धार से महलपुर पाठा के मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने 20 साल पहले महलपुर पाठा गांव में एक रात गुजारी थी। रायसेन शहर का अतीत बेहद गौरवशाली रहा है, जिले को प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान मिला हुआ है। महलपुर पाठा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के इस मंदिर में राधा और रुकमणि एक साथ विराजमान हैं। जो राय सबकी मानी जाए उसे ही रायसेन कहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि संतों से ही हमारी संस्कृति फल-फूल रही है। राज्य सरकार ने विरासत को सहेजने के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए हैं। महलपुर पाठा के मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्यतम रूप प्रदान किया जाएगा और आगामी वर्षों में यहां विशाल मेले का आयोजन भी होगा।


पवित्र गीता से श्रीकृष्ण ने दिया धर्म, कर्म और विज्ञान का ज्ञान


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान गोपाल कृष्ण के जीवन में अनेक कठिनाईयां थीं, उन्होंने अपनी लीलाओं से जगत का उद्धार किया। गोपाल कृष्ण ने गौमाता की सेवा के साथ गांवों के विकास का संदेश दिया। हमारा मयूर (मोर) राष्ट्रीय पक्षी अत्यंत पवित्र है। वह वर्षाकाल में नृत्य कर हमारी खुशी में अपनी खुशी देखता है। भगवान श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट अपने सिर पर धारण कर ग्रामीण संस्कृति को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया है। उम्र छोटी थी, लेकिन भगवान ने दुराचारी कंस का अंत कर लोकतंत्र की स्थापना का बड़ा काम किया। वे विद्या ग्रहण करने के लिए उज्जैन के सांदीपनि आश्रम आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के बीच पवित्र गीता के माध्यम से दुनिया को धर्म, कर्म और विज्ञान का ज्ञान दिया। वे ज्ञान में ज्ञानी और दान में दानी थे। मित्र सुदामा के पांव धोकर कठिन समय में मित्र के सम्मान और सहायता का संदेश दिया।


सांची विधानसभा को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात


इस अवसर पर विधायक सांची डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गैरतगंज पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन है। सांची विधानसभा के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। इनमें गैरतगंज का 50 बेड अस्पताल और देवनगर में 30 बेड अस्पताल और जिला अस्पताल का उन्नयन भी शामिल है। 10 स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात भी आज क्षेत्रवासियों को मिल रही है। जनजातीय बहुल गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 10 सड़कों का भूमि-पूजन किया जा रहा है।




महलपुर पाठा के अतिप्राचीन राधाकृष्ण मंदिर का इतिहास


रायसेन जिले के देवनगर के समीप महलपुर पाठा गांव में अतिप्राचीन राधाकृष्ण मंदिर स्थित है। मंदिर में राधा-कृष्ण और देवी रुक्मणि की मूर्ति एक ही श्वेत पत्थर पर बनी हुई है। मंदिर में स्थापित एक शिलालेख से इसके संवत् 1354 अर्थात वर्ष 1297 ईस्वी में निर्मित होने की जानकारी मिलती है। मंदिर में विष्णु यज्ञ भी होता है। मंदिर के पास स्थित किले में 51 बावड़ियां हैं। पास के जंगल से जैन परंपरा के भगवान आदिनाथ की मूर्ति भी मिली थी, जो अब देवनगर में स्थापित है। मंदिर के पास ही शिवलिंग, नंदी, गणेश और नागदेवता सहित नटराज की भी मूर्तियां हैं।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों की सूची जारी, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 71 नए जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की। भोपाल में प्रवीण सक्सेना और इंदौर में चिंटू चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया।वहीं गुना से जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
29 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे।
32 views • 12 hours ago
Richa Gupta
भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहना सिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा दी है।
102 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का प्रभाव देखने को मिला था।
94 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, आरक्षक से सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती होगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को पदक सम्मान कार्यक्रम में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। अगले 3 सालों में 21 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव है।
79 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: CM मोहन भगवान कृष्ण के पौराणिक स्थलों पर जाएंगे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में कार्यक्रम के आयोजन होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान कृष्ण-कन्हैया के रायसेन में 700 वर्ष पुराने मंदिर में पूजा करेंगे। साथ ही श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में अन्य गौरवशाली अतीत से जुड़े स्थालों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
35 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में कार्बन सोखने की बड़ी तैयारी, वैज्ञानिकों ने तैयार किए फॉरेस्टी ट्री
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उच्च गुणवत्ता वाले फॉरेस्ट्री ट्रीज तैयार करने में सफलता हासिल की है। ये तेजी से बढ़ेंगे। कार्बन डाईऑक्साइड ज्यादा अवशोषित करेंगे।
72 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
89 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
इंडियन आर्मी बदलेगी युद्ध के तौर तरीके, एमपी में होगा बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री- सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष आएंगे
इंडियन आर्मी अब युद्ध के तौर तरीके बदलेगी। इसके लिए एमपी में मंथन होगा जिसमें देश के रक्षा मंत्री, सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध पद्धति में बदलाव को लेकर महू में रण संवाद-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
85 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरुप में हुआ दिव्य श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरुप में दर्शन दिए। हर रोज की तरह शनिवार तड़के भी 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
79 views • 15 hours ago
...