कोलकाता रेप-मर्डर केस- संजय रॉय की सजा पर फैसला आज
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट सोमवार को दोषी संजय रॉय को सजा सुनाएगी। सेशन जज अनिर्बान दास ने 162 दिन बाद 18 जनवरी को संजय को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। संजय को उम्रकैद या फांसी हो सकती है।
Ramakant Shukla
Created AT: 20 जनवरी 2025
5493
0
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट सोमवार को दोषी संजय रॉय को सजा सुनाएगी। सेशन जज अनिर्बान दास ने 162 दिन बाद 18 जनवरी को संजय को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। संजय को उम्रकैद या फांसी हो सकती है।
संजय को सुबह करीब 10:15 बजे जेल से कोर्ट लाया गया। कोर्ट के फैसले से पहले दोपहर 12.30 बजे संजय रॉय का बयान सुना जाएगा। संजय, पीड़ित के पिता की तरफ से उठाए गए कुछ सवालों का भी जबाव दे सकता है। इसके बाद सजा का ऐलान होगा। संजय की सजा के लिए 160 पेज का फैसला लिखा गया है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम