राममंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का 75 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। वह 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा गए थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। बताया जा रहा है कि रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बीमार पड़ने के बाद पिछले दो दिनों से उनका वहीं इलाज चल रहा था।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 19 hours ago
125
0
...

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का 75 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। वह 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा गए थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। बताया जा रहा है कि रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बीमार पड़ने के बाद पिछले दो दिनों से उनका वहीं इलाज चल रहा था। सीएम योगी ने रामविलास वेदांती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रामविलास वेदांती हनुमानगढ़ी के महंत तथा राम मंदिर उद्धारक महंत अभिराम दास के शिष्य रामविलास दास वेदांती हिंदू धाम नया घाट में निवास करते थे। उनका वशिष्ठ भवन नामक आश्रम भी है। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के सामने कई दशकों तक रामकथा का वाचन किया। वे संस्कृत के प्रख्यात विद्वान भी थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे, घने कोहरे में एक के बाद एक टकराईं 7 बसें, कई में लगी आग
उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण सुबह करीब चार बजे एक के बाद एक सात बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कुछ बसों में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
19 views • 39 minutes ago
Sanjay Purohit
राममंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का 75 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। वह 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा गए थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। बताया जा रहा है कि रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बीमार पड़ने के बाद पिछले दो दिनों से उनका वहीं इलाज चल रहा था।
125 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा कर दी है। यह ऐलान आज रविवार, 14 दिसंबर 2025 को किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि 13 दिसंबर को हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
56 views • 2025-12-14
Ramakant Shukla
UP बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने।
115 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
UP में हुआ विंटर वेकेशन का ऐलान
साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान होता है और छात्र इन छुट्टियों का बेसबरी से इंतजार कर रहे है। लेकिन, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन की छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
211 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
117 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने सड़क किनारे खड़ी वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दोनों कारों में आग लग गई। हादसे में वैगनआर में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
196 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
UP में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, शिक्षक संगठनों ने फैसले का किया विरोध
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी अब डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन उपस्थित‍ि लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था प्रदेश के 1.33 लाख विद्यालयों में तैनात करीब 4.50 लाख शिक्षकों पर प्रभाव डालेगी।
137 views • 2025-12-10
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
147 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
171 views • 2025-12-08
...