अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर CM मोहन और सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर CM मोहन का रिएक्शन सामने आया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर कहा कि- भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
63
0
...

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर CM मोहन का रिएक्शन सामने आया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर कहा कि- भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सिनेमा जगत को समृद्ध करने में उनका अद्वितीय योगदान और अभिनय सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं बीकानेर से लोकसभा सांसद रहे धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। धर्मेंद्र जी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, सादगी, और समर्पण से न केवल पर्दे पर किरदारों को जिया, बल्कि करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है पर उनका व्यक्तित्व, उनका स्नेह और उनका जीवंत अंदाज़ हमेशा अमर रहेगा। शोक की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और समस्त फिल्म जगत के साथ हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भारत की ताकत, गांवों-पंचायतों और जनसामान्य की सामूहिक शक्ति में निहित -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय व्यवस्था की मूल आत्मा स्थानीय स्वशासन रही है। हमारे यहां शासन गांव से शुरू होकर राष्ट्र की ओर बढ़ने वाला रहा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय चिंतन में गांव को स्वराज और आत्मनिर्भरता की प्रथम इकाई माना गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब आत्मनिर्भर भारत और सुशासन का दृष्टिकोण रखा, तब उन्होंने स्पष्ट कहा था कि भारत की ताकत उसके गांवों, पंचायतों और जनसामान्य की सामूहिक शक्ति में निहित है।
10 views • 23 minutes ago
Sanjay Purohit
श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव ओरछा- आज सजेगा विवाह मंडप, खिलेगी हल्दी
बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में तीन दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। रविवार शाम यहा भगवान के विवाह महोत्सव की खुशी में प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों एवं नगर के लोगों के साथ कंचना घाट पहुंच कर सबसे पहले मां बेतवा की आरती की। इसके बाद यहां पर सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए
20 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर CM मोहन और सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर CM मोहन का रिएक्शन सामने आया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर कहा कि- भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
63 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर चन्द्रमा लगाकर श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अगहन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
66 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
57 की उम्र में मां बनी ‘अनारकली’, पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार जन्मे हाथी के जुड़वा बच्चे
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक मादा हाथी, अनारकली, ने दो प्यारी जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। यह एक अद्वितीय और संगीतमय घटना है। अब रिजर्व में हाथियों की कुल संख्या वृद्धि होकर 21 हो गई है।
59 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
SIR में 57% डिजिटाइजेशन के साथ देश के टॉप राज्यों में MP
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है, और इसे 57.05% सफलता मिली है। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान चार बूथ-लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की मौत भी हुई है।
41 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जबलपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
79 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश सरकार का किसानों को बड़ा तोहफ़ा, 2600 रुपये क्विंटल MSP पर होगी गेहूं खरीदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
मध्यप्रदेश में लंबे समय से जारी गेहूं खरीदी दर को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सागर ज़िले के बंडा में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
89 views • 7 hours ago
Richa Gupta
MP ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, सवा लाख दीयों से जगमगाया कंचना घाट, 25 नवंबर को निकलेगी भगवान की पालकी
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा, जिसे अक्सर “अयोध्या” के रूप में जाना जाता है, में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपों की झिलमिलाहट से नगर जगमगा उठा।
91 views • 7 hours ago
Richa Gupta
इन्दौर स्वच्छता और स्वाद के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बनाएगा विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर ने स्वच्छता और स्वाद के क्षेत्र में विश्व में विशेष पहचान बनाई है। आज की मैराथन, इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में भी विशेष पहचान देगी।
67 views • 8 hours ago
...