


भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन चुकी है। इसी कड़ी में, राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में एक विशेष पीतल की प्लेट पर राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष और इतिहास को दर्शाया गया है।
भक्त राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष को जान सकेंगे
राम मंदिर निर्माण का इतिहास केवल एक भवन निर्माण की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज की आध्यात्मिक चेतना, धैर्य, और सत्य की जीत की प्रतीक कथा है। इस प्लेट पर राम भक्तों को राम मंदिर के इतिहास और आंदोलन की जानकारी मिलेगी। राम भक्त राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष को जान सकेंगे।
राम मंदिर के इतिहास को बारीकी से दर्शाया गया
इस प्लेट पर राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर के इतिहास को बारीकी से दर्शाया गया है। जैसे कि, कैसे यह संघर्ष प्रारंभ हुआ, किन-किन बाधाओं का सामना हुआ और अंततः किस प्रकार यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक पहुंचा। आपको बता दें कि, राम मंदिर का इतिहास को पीतल की प्लेटों पर आगामी पीढ़ी की जानकारी के लिए राम मंदिर परिसर में लगाया गया है।