बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हर कोई अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। सांस लेने में परेशानी की वजह से सीनियर एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं, एक्टर से मिलने बीती रात बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल में पहुंचे थे। आपको बता दें कि बीते दिनों ही उनकी मौत को लेकर अफवाहें उड़ी थीं।
अंतिम घड़ी में साथ था परिवार
धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर सपोर्टर पर थे। उन्हें अफवाहों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। वह अंतिम घड़ी में परिवार के साथ और डॉक्टरो की निगरानी में थे। पिछले कुछ दिनों पहले भी एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, अंत में वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए और ये समय केवल परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला है।
बॉलीवुड में कब की शुरुआत?
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित रही थी। इसके बाद साल 1966 में आई ‘फूल और पत्थर’ फिल्म ने उनको स्टार बना दिया था। ये वही फिल्म थी जिससे उनका नाम बॉलीवुड में ही-मैन पड़ गया था।
ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी। वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर भी आया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे। वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे।
धर्मेंद्र के निधन से उनके फैंस के बीच मायूसी है। वे हर एक जनरेशन के पसंदीदा एक्टर रहे और जनता से उन्हें खूब प्यार और सम्मान मिला। एक्टर की खास बात ये रही कि उन्होंने अंतिम सांस तक अभिनय का दामन नहीं थामा। उनके निधन के बाद फैंस उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। फिल्म जगत में एक्टर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।