आधार कार्ड अपडेट करना अब हुआ और भी आसान, घर बैठे करें सभी जरूरी सुधार
आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आधार अपडेट करवाने के लिए न लंबी कतार में लगने की जरूरत है और न ही किसी सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 02 नवंबर 2025
36
0
...

आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आधार अपडेट करवाने के लिए न लंबी कतार में लगने की जरूरत है और न ही किसी सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की।


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार अपडेट की प्रक्रिया को और सरल और पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया है। अब आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में सुधार घर बैठे ही माईआधार पोर्टल (MyAadhaar Portal) के जरिए कर सकते हैं।


14 जून 2026 तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट


यूआईडीएआई ने यह भी घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह निशुल्क रहेगा। यानी नागरिक बिना किसी शुल्क के अपनी गलत या पुरानी जानकारी सुधार सकते हैं।


हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो में बदलाव के लिए अभी भी आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य रहेगा।


ऑनलाइन आधार अपडेट की प्रक्रिया


माईआधार पोर्टल पर लॉगिन करें।


अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी (OTP) को दर्ज करें।


‘Update Aadhaar’ विकल्प चुनें और उस जानकारी को संशोधित करें, जिसे आप बदलना चाहते हैं।


आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अपलोड करें।


रिक्वेस्ट सबमिट करें। सत्यापन के बाद बदलाव आपकी आधार प्रोफाइल में अपडेट हो जाएंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा,ट्रक-बस टक्कर में 19 की मौत, 10 घायल
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार को रंगारेड्डी में एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
महिला विश्व कप में भारत की जीत, सचिन-विराट ने दी बधाई
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला आईसीसी विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
62 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भारत की बेटियों की जीत पर खुशी से चहकीं नीता अंबानी
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास में अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीताऔर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
70 views • 4 hours ago
Richa Gupta
महिला विश्व कप में भारत की जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास में अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता। भारत की बेटियों के चैंपियन बनने पर देशभर से बधाईयां मिल रही हैं।
71 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
47 साल इंतजार के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम,सीएम साय ने दी बधाई
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
63 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
'भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी ये जीत', PM मोदी ने महिला विश्व कप जीतने पर दी टीम इंडिया को बधाई
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
93 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
ISRO ने बाहुबली रॉकेट से स्पेस में भेजी नेवी की सैटेलाइट,भारत की ये ‘आंख’ रखेगी हर दुश्मन पर नजर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रविवार, 2 नवंबर 2025 को इसरो ने 4,410 किलोग्राम वजनी संचार सैटेलाइट CMS-03 (GSAT-7R) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना की अब तक की सबसे एडवांस कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
50 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
दुनियाभर में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का डंका
भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा है। भारतीय रिजर्व बैंक की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में विदेशी निवेश (FDI) का प्रवाह और मजबूत हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी निवेशकों के लिए भारत आज भी एक ‘हॉटस्पॉट’ बना हुआ है।
46 views • 2025-11-02
Ramakant Shukla
आधार कार्ड अपडेट करना अब हुआ और भी आसान, घर बैठे करें सभी जरूरी सुधार
आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आधार अपडेट करवाने के लिए न लंबी कतार में लगने की जरूरत है और न ही किसी सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की।
36 views • 2025-11-02
Ramakant Shukla
पीएम मोदी ने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल संग्रहालय का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया।
115 views • 2025-11-01
...