शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों के लिए बनाई जाएगी आभा आईडी, जल्द होगा लागू
मध्यप्रदेश में शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों की जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और शैक्षणिक रिकॉर्ड को सरल बनाना है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
67
0
...

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की (आभा आईडी) बनाई जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग, ने सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


प्रत्येक शासकीय महाविद्यालय में आभा आईडी निर्माण के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही अंतिम वर्ष में अध्ययनरत दो विद्यार्थियों को ABDM चैम्पियन के रूप में नामांकित किया जाएगा, जो इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। नियुक्त नोडल अधिकारी एवं ABDM चैम्पियन को आयुष्मान भारत मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय महाविद्यालयों से शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए विद्यार्थियों के आभा आईडी निर्माण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है, जिससे विद्यार्थी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जुड़ सकें।


क्या है आभा आईडी


आभा आईडी एक डिजिटल हेल्थ आईडी है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां जैसे डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन, जांच रिपोर्ट, दवाओं का विवरण आदि को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रख सकते हैं। भविष्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में यह आईडी अत्यंत उपयोगी साबित होगी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल का भांग से हुआ श्रृंगार और मस्तक पर दमका चन्द्रमा
पौष मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन मे लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
16 views • 39 minutes ago
Richa Gupta
शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों के लिए बनाई जाएगी आभा आईडी, जल्द होगा लागू
मध्यप्रदेश में शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों की जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और शैक्षणिक रिकॉर्ड को सरल बनाना है।
67 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह निरस्त, अधिसूचना जारी
मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए लागू लैंड पूलिंग योजना को पूरी तरह रद्द कर दिया है। नई अधिसूचना के साथ नगर विकास स्कीम 8, 9, 10 और 11 को निरस्त कर किसानों की भूमि सुरक्षित रखी गई है।
56 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हर उस जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जो इसके वास्तविक हकदार हैं। हमारी सरकार गरीब, लाचार, श्रमिक, निराश्रित और जरूरतमंद नागरिकों को स्नेह, अपनत्व, स्वावलंबन और आर्थिक सहायता का संबल देती रहेगी। प्रदेश की जनता के सुख-दुख में सरकार हमेशा साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनकल्याण (सम्बल 2.0) योजना के तहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 55 जिलों के 7227 सम्बल हितग्राहियों के बैंक खाते में 160 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस योजना के प्रारंभ वर्ष 2018 से लेकर अब तक 7.76 लाख प्रकरणों में 7383 करोड़ रुपए की सहायता राशि जरूरतमंद हितग्राहियों को दी जा चुकी है।
65 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का उद्घाटन, 17-23 दिसंबर तक विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेले 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा और इसमें वन संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और नवीनतम तकनीकों पर जोर दिया जाएगा।
85 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, 780 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद 780 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी।
105 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, आत्मनिर्भर व विकसित MP के रोडमैप पर चर्चा
मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित होगा। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के रोडमैप पर चर्चा होगी, साथ ही विधानसभा की सात दशक यात्रा की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
79 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
देश के Top 10 ठंडे शहरों में भोपाल और इंदौर शामिल, 4.8 डिग्री तक लुढ़का पारा
उत्तरी-पूर्वी दिशा से बह रही सर्द हवाओं के चलते इंदौर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से शहर का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है। 6 से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
78 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट निरस्त,विधायकों और किसान संगठनों के विरोध के बाद सरकार का फैसला
उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लागू किया गया लैंड पूलिंग एक्ट राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। विधायकों और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
49 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों में अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया। परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए डीपीआर में प्रावधानित 1656 करोड़ 2 लाख रुपये के अतिरिक्त 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है।
44 views • 22 hours ago
...