श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हर उस जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जो इसके वास्तविक हकदार हैं। हमारी सरकार गरीब, लाचार, श्रमिक, निराश्रित और जरूरतमंद नागरिकों को स्नेह, अपनत्व, स्वावलंबन और आर्थिक सहायता का संबल देती रहेगी। प्रदेश की जनता के सुख-दुख में सरकार हमेशा साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनकल्याण (सम्बल 2.0) योजना के तहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 55 जिलों के 7227 सम्बल हितग्राहियों के बैंक खाते में 160 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस योजना के प्रारंभ वर्ष 2018 से लेकर अब तक 7.76 लाख प्रकरणों में 7383 करोड़ रुपए की सहायता राशि जरूरतमंद हितग्राहियों को दी जा चुकी है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 1 hour ago
28
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संबल योजना श्रमिकों के कठिन समय की सच्ची साथी है। सरकार हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ खड़ी है। संबल योजना सिर्फ़ आर्थिक सहायता का जरिया ही नहीं, यह सरकार और श्रमिकों के बीच आपसी भरोसे का रिश्ता भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समय के साथ श्रम के स्वरूप भी बदले हैं। हमारी सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को असंगठित श्रमिक का दर्जा दिया है। एक मार्च 2024 से इन्हें भी संबल योजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 1400 से अधिक गिग वर्कर्स पंजीकृत किए गए हैं। गरीबों और श्रमिकों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हमने संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ दिया है। इससे उन्हें भी 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। साथ ही 25 लाख से अधिक नए ई-श्रमिक परिवारों को राशन पात्रता देकर उन्हें भी निःशुल्क राशन का लाभ दिया गया है। गर्भवती बहनों के लिए भी सरकार बेहद संवेदनशील है। गर्भावस्था के दौरान उन्हें काम पर न जाना पड़े और उन्हें पोषण की कमी न हो, इसी उद्देश्य से ऐसी बहनों को 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब पत्थर तोड़ने वाले, ईंट बनाने वाले, पापड़ अचार बनाने वाले, खाना बनाने वाले, घरों में काम करने वाले मजदूर या तेंदूपत्ता बीनने वाले सभी श्रमिक और उनके परिवार इस योजना से जुड़कर आर्थिक मदद पा रहे हैं। साथ ही प्रदेश की कुशल श्रम शक्ति को सहकारिता के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए हमने "श्रमणा" जैसी योजनाएं भी शुरू की हैं, जिससे श्रमिक वर्ग आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गरीब और श्रमिक वर्ग के साथ हर कदम पर खड़ी है। कोई भी श्रमिक परिवार खुद को असहाय न समझे। श्रमिक भाई सरकार की सभी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कठिनाई कभी बताकर नहीं आती। ऐसी स्थिति में जमा-पूंजी (पैसा) ही हमें संबल देता है। राज्य सरकार सभी श्रमिक परिवारों के हर मुश्किल वक्त में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संबल योजना सभी को एक माला की तरह साथ जोड़कर रखती है।

सम्बल योजना श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में उभरी है। योजना के तहत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपए दिए जाते हैं, वहीं श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा शिक्षण शुल्क भी राज्य सरकार वहन करती है। सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने वाली इस योजना ने लाखों परिवारों की जिंदगी में भरोसे की रोशनी जगाई है। संबल योजना के सभी पंजीकृत हितग्राही 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज भी प्राप्त कर रहे हैं। यह योजना आज आर्थिक सहायता का माध्यम होने के साथ श्रमिक परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का भरोसा भी बन चुकी है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हर उस जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जो इसके वास्तविक हकदार हैं। हमारी सरकार गरीब, लाचार, श्रमिक, निराश्रित और जरूरतमंद नागरिकों को स्नेह, अपनत्व, स्वावलंबन और आर्थिक सहायता का संबल देती रहेगी। प्रदेश की जनता के सुख-दुख में सरकार हमेशा साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनकल्याण (सम्बल 2.0) योजना के तहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 55 जिलों के 7227 सम्बल हितग्राहियों के बैंक खाते में 160 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस योजना के प्रारंभ वर्ष 2018 से लेकर अब तक 7.76 लाख प्रकरणों में 7383 करोड़ रुपए की सहायता राशि जरूरतमंद हितग्राहियों को दी जा चुकी है।
28 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का उद्घाटन, 17-23 दिसंबर तक विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेले 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा और इसमें वन संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और नवीनतम तकनीकों पर जोर दिया जाएगा।
68 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, 780 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद 780 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी।
74 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, आत्मनिर्भर व विकसित MP के रोडमैप पर चर्चा
मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित होगा। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के रोडमैप पर चर्चा होगी, साथ ही विधानसभा की सात दशक यात्रा की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
70 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
देश के Top 10 ठंडे शहरों में भोपाल और इंदौर शामिल, 4.8 डिग्री तक लुढ़का पारा
उत्तरी-पूर्वी दिशा से बह रही सर्द हवाओं के चलते इंदौर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से शहर का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है। 6 से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
29 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट निरस्त,विधायकों और किसान संगठनों के विरोध के बाद सरकार का फैसला
उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लागू किया गया लैंड पूलिंग एक्ट राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। विधायकों और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
41 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों में अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया। परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए डीपीआर में प्रावधानित 1656 करोड़ 2 लाख रुपये के अतिरिक्त 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है।
43 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, एमपी के सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों का अंतर खत्म किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना के बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों के बीच का अंतर समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
183 views • 21 hours ago
Richa Gupta
एमपीपीएससी ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया, राज सेवा-2025 का मामला हाईकोर्ट में लंबित
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया। जनवरी से सितंबर तक कुल 10 प्रमुख परीक्षाएं होंगी। वहीं, राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।
132 views • 22 hours ago
Richa Gupta
टाइगर रिजर्व में मोबाइल पर बैन: कोर एरिया में फोटो-वीडियो पर रोक, बफर जोन में नाइट सफारी भी बंद
मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ा फैसला। कोर एरिया में मोबाइल से फोटो-वीडियो पर पूरी तरह प्रतिबंध और बफर जोन में नाइट सफारी बंद। जानिए नई गाइडलाइन और वजह।
93 views • 2025-12-16
...