Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च है पोषक तत्वों का भंडार, जानिए इसके अनगिनत फायदे
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 02 मार्च 2023
6523
0
...

Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपीज में किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बेहतर बनाता है। लाल, हरी और पीली रंगों में आने वाली शिमला मिर्च भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। यह विटामिन सी, ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। शिमला मिर्च के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए शिमला मिर्च के फायदों के बारे में बात करते हैं।

शिमला मिर्च के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits Of Capsicum)

  1. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए

शिमला मिर्च में आयरन और अन्य विटामिंस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो खाने में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।

  1. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में शिमला मिर्च शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व वजन कम करने में मददगार है।

  1. आंखों के लिए फायदेमंद

शिमला मिर्च में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैथीन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

  1. इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

शिमला मिर्च में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कई तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करता है। आप इसे डाइट में शामिल कर इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

  1. स्किन संबंधित समस्या

शिमला मिर्च स्किन को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन स्किन संबंधित समस्या को दूर करने में कारगर है।

  1. बालों के लिए लाभकारी

शिमला मिर्च बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन-B6 का अच्छा सोर्स है, बालों की जड़ में रक्त का संचार करता है। जिससे आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।

अगर खाली पेट पी लेते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों

ये भी पढ़ें
WhatsApp Account Ban: व्हाट्सएप ने बंद किए 29 लाख से भी ज्यादा अकाउंट, जानिए क्यों
...

Health & wellness

See all →
Sanjay Purohit
रोजाना खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है सेहतमंद? जानिए सबसे अच्छा वेजिटेबल ऑयल
खाने में तेल का उपयोग हमारी सेहत पर सीधे प्रभाव डालता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेल का सेवन सोच-समझकर और संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। खासकर भारतीय भोजन में जहां रोज दाल और सब्जी बनती हैं, वहां सब्जी बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेल का चुनाव स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है।
72 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
स्वस्थ साँसों की पुकार: फेफड़ों के कैंसर दिवस पर चेतना का आह्वान
हर वर्ष 1 अगस्त को ‘विश्व फेफड़ों के कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन उस गंभीर रोग की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है जो धीरे-धीरे जीवन को भीतर से खोखला कर देता है—फेफड़ों का कैंसर। यह अवसर सिर्फ चिकित्सा विज्ञान के लिए ही नहीं, समाज के हर वर्ग के लिए एक चेतावनी है कि कैसे हमारी आदतें, परिवेश और जीवनशैली हमें गंभीर रोगों की ओर धकेल सकते हैं।
95 views • 2025-08-01
Sanjay Purohit
सिर्फ डायबिटीज नहीं, कई बड़ी बीमारियों का इलाज है जामुन की गुठली
जामुन का स्वाद तो आपने खूब चखा होगा लेकिन क्या कभी इसकी गुठली को ध्यान से देखा है? आयुर्वेद के अनुसार, ये छोटी-सी गुठली बड़ी-बड़ी बीमारियों में काम आ सकती है। डायबिटीज से लेकर पेट की गड़बड़ी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि त्वचा की समस्याओं में भी यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
29 views • 2025-07-27
Sanjay Purohit
रोज़ाना 30 मिनट नंगे पैर चलने के अद्भुत लाभ: विज्ञान, प्रकृति और आयुर्वेद की दृष्टि से
प्राचीन भारतीय जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव को विशेष महत्व दिया गया है। ऋषि-मुनि और योगी नंगे पैर चलने को साधना और स्वास्थ्य का अंग मानते थे। आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी यह स्वीकार कर रहा है कि नंगे पैर चलना शरीर, मन और आत्मा — तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
94 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
पेट में आई हल्की सी गांठ को न करें अनदेखा! तुरंत कराए टेस्ट
अगर कभी आप कपड़े बदलते समय या नहाते वक्त पेट पर हल्की सी उभरी हुई गांठ महसूस करें, तो उसे नज़रअंदाज न करें। हो सकता है वो गांठ सामान्य हो, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है
93 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
दिमाग को तेज करने के आसान और प्रभावशाली उपाय
तेज़ दिमाग आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी या निजी जीवन – हर क्षेत्र में मानसिक सतर्कता और निर्णय लेने की क्षमता सबसे अधिक मायने रखती है। सौभाग्य से, दिमाग को तेज करने के लिए कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिनका असर समय के साथ दिखने लगता है।
40 views • 2025-07-21
Sanjay Purohit
बरसात में मच्छरों का कहर: डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को कैसे रोकें
वर्षा ऋतु का मौसम जहां वातावरण को शीतलता और हरियाली प्रदान करता है, वहीं यह कई प्रकार की मौसमी बीमारियों का कारण भी बनता है। खासकर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियाँ जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया इस मौसम में तेजी से फैलती हैं। जुलाई से सितंबर के बीच ये रोग आमतौर पर अधिक सक्रिय रहते हैं और यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो ये गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकते हैं।
56 views • 2025-07-20
Sanjay Purohit
क्या आपको भी लगातार थकान रहती है? हो सकता है कारण विटामिन B12 की कमी!
क्या आप बिना किसी भारी काम के भी थकान महसूस करते हैं? सुबह उठते ही शरीर भारी लगता है और दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रहती है? यदि ऐसा है, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है।
79 views • 2025-07-19
Sanjay Purohit
सावन में इन चीजों से भी बना लें दूरी, जानिये क्यों करना चाहिए परहेज
सावन का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से जितना पवित्र माना जाता है, उतना ही यह स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी संवेदनशील होता है। बरसात के मौसम में वातावरण में अधिक नमी और तापमान में बदलाव की वजह से बैक्टीरिया और कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं।
113 views • 2025-07-18
Sanjay Purohit
नहाते समय मूत्र त्याग की इच्छा: मनोविकार या सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया?
कई लोगों को यह अनुभव होता है कि जैसे ही वे स्नान करने के लिए पानी डालते हैं, विशेषकर ठंडे या गुनगुने पानी के संपर्क में आते हैं, उन्हें मूत्र त्याग की इच्छा होने लगती है। सामान्य रूप से इसे कोई गंभीर समस्या नहीं माना जाता, क्योंकि यह एक स्वाभाविक शारीरिक प्रतिक्रिया हो सकती है। शरीर में जब भी ठंडे या हल्के गर्म पानी का स्पर्श होता है, तो स्नायु तंत्र में हलचल होती है और मूत्राशय में दबाव महसूस हो सकता है।
146 views • 2025-07-17
...