अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से समय से एक सप्ताह पहले समाप्त
वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार से स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 9 अगस्त को संपन्न होने वाली थी, लेकिन अब यह यात्रा लगभग एक सप्ताह पहले ही स्थगित कर दी गई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
60
0
...

वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार से स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 9 अगस्त को संपन्न होने वाली थी, लेकिन अब यह यात्रा लगभग एक सप्ताह पहले ही स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने यात्रा को समय से पहले बंद करने के पीछे खराब मौसम और यात्रा मार्गों की बिगड़ती स्थिति को मुख्य कारण बताया। तीन दिन पहले भारी बारिश के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इसी बीच, शनिवार को अधिकारियों ने घोषणा की कि बालटाल और पहलगाम, दोनों पारंपरिक मार्गों से यात्रा फिर से शुरू नहीं होगी, क्योंकि मार्ग असुरक्षित हैं और तत्काल मरम्मत की जरूरत है।


कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी के अनुसार, हाल की भारी बारिश ने इलाके की राह को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग असुरक्षित हो गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों की तत्काल मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है, और मरम्मत के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात करते हुए यात्रा को जारी रखना संभव नहीं है।


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष लगभग चार लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन करने में सफल रहे। हालांकि, अधिकारियों ने इस बात को भी स्वीकार किया कि पिछले सप्ताह तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, शायद मौसम की खराबी मुख्‍य वजह हो। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद इस साल की यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई थी। सरकार ने मौजूदा सुरक्षा बलों के अलावा 600 से ज्यादा अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कीं, जिससे यह देश की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली तीर्थयात्राओं में से एक बन गई।



तीर्थयात्रियों को जम्मू से दोनों बेस कैंपों तक कड़ी निगरानी वाले काफिलों में ले जाया जाता था और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफिले के दौरान नागरिकों की आवाजाही रोक दी जाती थी। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वाले लोग चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी से होकर गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं और 46 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हैं।


सुरक्षा कारणों से इस वर्ष यात्रियों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है


तीर्थयात्रियों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं। वहीं, छोटे बालटाल मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है और यात्रा पूरी करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौटना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से इस वर्ष यात्रियों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है। श्री अमरनाथ जी यात्रा भक्तों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक तीर्थयात्राओं में से एक है, क्योंकि किंवदंती है कि भगवान शिव ने इस गुफा के अंदर माता पार्वती को शाश्वत जीवन और अमरता के रहस्य बताए थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
यूपी में भारी बारिश, 1 से 12 तक स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश के चलते यूपी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित। लखनऊ समेत कई जिलों में बच्चे स्कूल से घर वापस भेजे गए।
22 views • 43 minutes ago
Sanjay Purohit
भारतीय सेना पर टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। यह मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए उनके एक बयान से जुड़ा है।
39 views • 2 hours ago
Richa Gupta
झारखंड के जननायक शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व JMM संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दु:ख, हेमंत सोरेन से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख जताया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर संवेदना व्यक्त की।
50 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।
60 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में मूसलाधार बारिश, यूपी के 50 जिलों में अलर्ट,कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
भारत में मानसून अपने चरम पर है और देश के लगभग हर हिस्से में भारी बारिश का प्रभाव दिखाई दे रहा है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम – सभी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
24 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से समय से एक सप्ताह पहले समाप्त
वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार से स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 9 अगस्त को संपन्न होने वाली थी, लेकिन अब यह यात्रा लगभग एक सप्ताह पहले ही स्थगित कर दी गई है।
60 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली सरकार ने अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!
दिल्ली में शनिवार को हुए एक अहम प्रशासनिक बदलाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जिम्मेदारियां अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान को दी गई हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
33 views • 2025-08-03
Ramakant Shukla
मिंटो ब्रिज, विजय चौक, नोएडा... बारिश ने एक बार फिर दिल्ली-NCR को किया तरबतर, कई जगहों पर जलभराव
रविवार को दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश ने जहां एक ओर लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। खासकर ऑफिस जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
27 views • 2025-08-03
Sanjay Purohit
अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर
लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया।
99 views • 2025-08-02
...