गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 अक्टूबर 2025
75
0
...

गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षा और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”


आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है


भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए अपने संदेश में कहा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को मेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठन कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आपने संगठन के विस्तार और विचार के सशक्तिकरण दोनों को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”


परिश्रमी और दृढ़संकल्पी अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और स्थिरता के लिए निरंतर कार्यरत हैं


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प के धनी, अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
यूपी में 5 दिन बाद बढ़ेगी ठंड, बिहार में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मौसम ने ठंड का संकेत देना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से सुबह कोहरे का दौर देखा जा रहा है, जबकि दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दक्षिण कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।
18 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भीषण हादसा,बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
27 views • 2 hours ago
Richa Gupta
तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में तेज़ आंधी-बारिश की चेतावनी
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव का क्षेत्र तीव्र हो गया है।
105 views • 18 hours ago
Richa Gupta
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मंदिर फूलों से सजा
श्री केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह बंद कर दिए गए। इसके साथ ही बाबा केदार की डोली (पालकी) भक्तिमय मंत्रोच्चार और गढ़वाल राइफल्स बैंड की मधुर धुनों के बीच उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर स्थित अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना हो गई।
102 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
GDP 2026: सरकार का बड़ा कदम, 2026 से बदलेगे कमाई-खर्च के नए नियम
भारत की अर्थव्यवस्था अगले साल से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। सरकार ने देश के आर्थिक आंकड़ों को अधिक सटीक, पारदर्शी और आधुनिक समय के अनुरूप बनाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं होगा — बल्कि आपकी कमाई, खर्च और महंगाई के पूरे गणित को नए सिरे से परिभाषित करेगा।
55 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दिल्ली-पटना स्पाइसजेट फ्लाइट में मचा हड़कंप
दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया गया। यात्रियों की जान बाल-बाल बची।
40 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
स्वास्थ लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज जी ने फिर शुरू की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज ने भी अत्यंत सहजता से भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। महाराज जी के दर्शन पाकर भक्तों के चेहरे खुशी से दमक उठे। भक्तों में अपार उत्साह और संतोष की भावना छाई हुई है।
74 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
तेजस्वी महागठबंधन के CM तो मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीेएम फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा RJD के प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश सहनी को चुना गया है। उन्होंने कहा कि हमारा नेता तेजस्वी यादव ही हैं। वहीं, NDA से सवाल किया कि उनका CM फेस कौन होगा। केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना कहने भर से नहीं चलेगा।
50 views • 22 hours ago
Richa Gupta
भाई दूज पर पीएम मोदी व प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में ‘भाई दूज’ का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
78 views • 23 hours ago
Richa Gupta
जीएसटी 2.0 से ऑटो उद्योग को नई रफ्तार मिली : वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी 2.0 (GST 2.0) लागू होने के बाद देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
63 views • 23 hours ago
...