विश्व के सबसे बड़े हैंडीक्राफ्ट मेले में चमका मध्यप्रदेश का बाग प्रिंट
दिल्ली-एनसीआर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 60वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट्स दिल्ली फेयर 2025 में भारत की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प की अनूठी झलक ने सभी का मन मोह लिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
72
0
...

दिल्ली-एनसीआर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 60वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट्स दिल्ली फेयर 2025 में भारत की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प की अनूठी झलक ने सभी का मन मोह लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश-विदेश से आए हजारों खरीदारों, डिजाइनरों और व्यवसायियों के बीच मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। यह फेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा आयोजित किया गया और इसे दुनिया के सबसे बड़े B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) ट्रेड फेयर्स में गिना जाता है।


पारंपरिक बाग प्रिंट की बारीकियों और प्राकृतिक रंगों की तकनीक को बाग शिल्पकार आरिफ खत्री ने अपने स्टॉल पर देशी और विदेशी मेहमानों के सामने प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि लकड़ी के ब्लॉक से कपड़े पर बाग प्रिंट की अनूठी छपाई की जाती है। कई विदेशी प्रतिनिधि उनके पास रुककर बाग प्रिंट के इतिहास, प्रक्रिया और पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप के बारे में विस्तार से जानकारी लेते नजर आए। बाग प्रिंट सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज भी प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक तरीकों से जीवित रखा गया है।


पांच दिवसीय मेले में करीब 3,000 से अधिक भारतीय निर्माता और निर्यातक शामिल हुए। 110 से अधिक देशों के खरीदारों ने भाग लिया, जिनमें अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और यूके जैसे प्रमुख देशों के आयातक भी शामिल थे।


प्रदर्शनी में विदेशी खरीदारों ने बाग उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और बाग प्रिंट को वैश्विक बाजार में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की इच्छा जताई।


भारत सरकार द्वारा जीआई टैग प्राप्त है बाग प्रिंट मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यह कला न केवल पर्यावरण-अनुकूल है बल्कि भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सच्ची मिसाल भी है। इस प्रिंट की खासियत है कि इसमें उपयोग किए जाने वाले सारे रंग पूरी तरह प्राकृतिक स्रोतों से तैयार किए जाते हैं। बाग प्रिंट ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ योजना के तहत धार जिले का प्रतिनिधि उत्पाद भी है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
भोपाल में जुटेंगे MP के 2500 किसान, CM अन्नदाता के साथ करेंगे 5 दिवसीय ‘दीवाली’ की शुरुआत
किसानों के साथ शनिवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव धनतेरस मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ विदिशा समेत आसपास के जिलों से करीब तीन हजार किसान हिस्सा लेंगे।
26 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
दुल्हन बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, इंदौर के लड़के से होगी शादी
इंदौर में एक कार्यक्रम में संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ अपने संबंध स्वीकार कर घोषणा की कि वे शीघ्र ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
54 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब सोलर पंप के लिए 90% सब्सिडी सरकार देगी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दिवाली से पहले सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सोलर पंप लगाने पर अब किसानों को 90% तक सब्सिडी दी जाएगी। पहले यह सब्सिडी केवल 60% थी, लेकिन अब किसानों को केवल 10% राशि खुद खर्च करनी होगी, शेष 90% राशि सरकार वहन करेगी।
48 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP के सात लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है।
73 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
चित्रकूट दीपावली मेला प्रारंभ: आध्यात्मिक उमंग और रंगीन रोशनी की चकाचौंध में डूबी धर्म नगरी
चित्रकूट की पवित्र धरती, जहां मंदाकिनी की लहरें भक्ति के गीत गाती हैं और कामदगिरि की परिक्रमा मन को शांति देती है, इस बार दीपावली मेले के रंग में और भी निखर उठी हैं। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला पांच दिवसीय चित्रकूट दीपावली मेला आध्यात्मिक उमंग और आधुनिक तकनीक का ऐसा अनोखा मेल पेश कर रहा है कि हर यात्री का मन यहां की सैर को बेकरार हो उठेगा।
53 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
दीवाली पर महाकाल को लगेगा रागी के लड्डुओं का भोग
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार दीवाली कुछ खास रहेगी। दरअसल इस बार महाकाल को रोजाना लगने वाले लड्डुओं से इतर रागी के लड्डुओं का भी महाभोग लगाया जाएगा, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक श्रीअन्नम कही जाने वाली रागी की ये महाप्रसादी, मंदिर में आने वाले श्रद्धालु खरीद भी सकेंगे।
47 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
14 महीने में तैयार होगा सिंहस्थ पथ, पशुपतिनाथ मंदिर तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
मन्दसौर में स्थित विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अब और सुगम हो जाएगा। महू-नीमच बायपास से सीधे मंदिर को सिंहस्थ पथ से जोड़ा जा रहा है।
49 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मुस्लिमों ने मंदिर में की पूजा, प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ
हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए करबला और ज्वालामुखी मंदिर में दुआ-अरदास कर एकता और मानवता का संदेश दिया।
58 views • 3 hours ago
Richa Gupta
MPPSC साल में लेगा 5 परीक्षाएं, ESB केवल 1 - भर्ती नियमों में बदलाव
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को सरल और कारगर बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। शासन स्तर पर इस बदलाव का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है और दिवाली के बाद इसे मुख्य सचिव स्तर की वरिष्ठ सचिव समिति के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है।
52 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
121 views • 6 hours ago
...