बिहार चुनाव: भाकपा-माले ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव के दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
49
0
...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव के दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है। कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, जिनमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग दोनों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।


पहले चरण के तहत भाकपा-माले ने 14 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं


पहले चरण के तहत भाकपा-माले ने 14 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें भोरे, जीरादेई, दरौली, दरौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। घोषित उम्मीदवारों में भोरे विधानसभा सीट से धनंजय, जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौली से सत्यदेव राम, दरौंदा से अमरनाथ यादव, कल्याणपुर से रंजीत कुमार राम, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, राजगीर से विश्वनाथ चौधरी, दीघा से दिव्या गौतम, फुलवारी से गोपाल रविदास, पालीगंज से संदीप सौरभ, आरा से कयामुदीन अंसारी, अगिआंव से शिव प्रकाश रंजन, तरारी से मदन सिंह और डुमरांव से अजीत कुमार सिंह शामिल हैं।


पहली सूची में घोषित उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है


पहली सूची में घोषित उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, भोरे सीट से भाकपा-माले टिकट पर जितेंद्र पासवान ने भी नामांकन किया है, लेकिन पार्टी ने धनंजय को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी।


भाकपा-माले ने फेज-2 में कुल 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं


भाकपा-माले ने फेज-2 में कुल 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। सिकटा विधानसभा सीट से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पिपरा (सुपौल) से अनिल कुमार, बलरामपुर से महबूब आलम, करकट से अरुण सिंह, अरवल से महानंद सिंह और घोसी में राम बली सिंह यादव को टिकट दिया गया है।


भाकपा-माले बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस-राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है


गौरतलब है कि भाकपा-माले बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस-राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, इन दलों में अभी तक सीट बंटवारे के लिए आखिरी फैसला नहीं हुआ है। यही कारण है कि पहले चरण की कई सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवारों की दोस्ताना लड़ाई है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
15 views • 1 minute ago
Richa Gupta
दीपावली से पहले NCR में प्रदूषण चरम पर, AQI 300 पार
दीपावली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है।
25 views • 4 minutes ago
Ramakant Shukla
दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब 1 बजे के आसपास लगी। दमकल विभाग को आग की सूचना दोपहर 1:22 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
11 views • 9 minutes ago
Sanjay Purohit
ECI ने कहा- बिहार में मतदान के दिन मतदाता पेड लीव के हकदार
निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं और इस कानूनी प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
37 views • 56 minutes ago
Sanjay Purohit
राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में
विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेप तैयार कर ली है।
36 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
PM किसान योजना: अब हो गया कंफर्म! दिवाली बाद ही आएगी 21वीं किस्त
केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप बस जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आपको उस योजना के लिए आवेदन करना होता है। इसमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
41 views • 1 hour ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: भाकपा-माले ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव के दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है।
49 views • 2 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहला भव्य दीपोत्सव, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।
54 views • 3 hours ago
Richa Gupta
धनतेरस पर PM मोदी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी का आह्वान
भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
55 views • 4 hours ago
Richa Gupta
फिट इंडिया: कश्मीर से कन्याकुमारी साइक्लिंग अभियान 31 अक्टूबर से
फिट इंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2025 से “एकता के लौह पहिये” शीर्षक से दो राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान आयोजित करेगा।
48 views • 5 hours ago
...