दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहला भव्य दीपोत्सव, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
54
0
...

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। 1 लाख 11 हजार दीपों की जगमगाहट, भव्य ड्रोन शो, राम कथा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सनातन चेतना का संगम इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाएगा। इसके साथ ही दिल्लीवासी और देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पहला दीपोत्सव मनाया जाएगा


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए दिल्लीवासियों को कर्तव्य पथ पर पहले दिव्य दीपोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह आयोजन आज, 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें 1 लाख 11 हजार दीपों की जगमगाहट, भव्य ड्रोन शो, राम कथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिल्ली को सनातन संस्कृति के रंग में रंग देंगी।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा, “अयोध्या में जब प्रभु श्रीराम लौटे थे, दीपों से पूरी धरती जगमगा उठी थी और जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे, भारत ने अपनी आत्मा को फिर से पहचान लिया। वही चेतना, वही प्रभु श्री राम का अयोध्या आगमन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अवतरित होने जा रहा है। 1 लाख 11 हजार दीपों की श्रृंखला, दिव्य राम कथा, भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग, दिल्ली अपना पहला दिव्य दीपोत्सव मना रही है। यह उस सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो युगों से यह संदेश देती आई है कि ‘राम थे, राम हैं, और राम रहेंगे।’ आइए, इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। 18 अक्टूबर, शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर आप सभी का स्वागत है।”


कर्तव्य पथ पर होने वाला यह दीपोत्सव दिल्ली के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा


कर्तव्य पथ पर होने वाला यह दीपोत्सव दिल्ली के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। 1 लाख 11 हजार दीपों की श्रृंखला कर्तव्य पथ को स्वर्णिम आलोक से आच्छादित कर देगी। इसके साथ ही, आधुनिक तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सैकड़ों ड्रोन द्वारा प्रस्तुत भव्य ड्रोन शो में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। राम कथा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति संगीत और नृत्य नाटिकाएं इस आयोजन को और भी भव्य बनाएंगी।


दीपोत्सव श्रीराम के आदर्शों को याद करने और समाज में एकता, प्रेम व मर्यादा का संदेश फैलाने का अवसर है


यह दीपोत्सव न केवल प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और मर्यादा के संदेश को प्रसारित करने का भी माध्यम है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्लीवासियों में इस दीपोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग परिवार व मित्रों के साथ इस पावन अवसर का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
15 views • 1 minute ago
Richa Gupta
दीपावली से पहले NCR में प्रदूषण चरम पर, AQI 300 पार
दीपावली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है।
25 views • 4 minutes ago
Ramakant Shukla
दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब 1 बजे के आसपास लगी। दमकल विभाग को आग की सूचना दोपहर 1:22 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
11 views • 9 minutes ago
Sanjay Purohit
ECI ने कहा- बिहार में मतदान के दिन मतदाता पेड लीव के हकदार
निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं और इस कानूनी प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
37 views • 56 minutes ago
Sanjay Purohit
राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में
विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेप तैयार कर ली है।
36 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
PM किसान योजना: अब हो गया कंफर्म! दिवाली बाद ही आएगी 21वीं किस्त
केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप बस जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आपको उस योजना के लिए आवेदन करना होता है। इसमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
41 views • 1 hour ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: भाकपा-माले ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव के दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है।
50 views • 2 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहला भव्य दीपोत्सव, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।
54 views • 3 hours ago
Richa Gupta
धनतेरस पर PM मोदी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी का आह्वान
भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
55 views • 4 hours ago
Richa Gupta
फिट इंडिया: कश्मीर से कन्याकुमारी साइक्लिंग अभियान 31 अक्टूबर से
फिट इंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2025 से “एकता के लौह पहिये” शीर्षक से दो राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान आयोजित करेगा।
48 views • 5 hours ago
...