धनतेरस पर PM मोदी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी का आह्वान
भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 hours ago
75
0
...

भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, उन्होंने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।”


भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं: गृह मंत्री अमित शाह


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं।” इस दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। देशवासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “सुख, समृद्धि और आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आपको स्वास्थ्य-धन प्रदान करें और माता लक्ष्मी आपके घर-आंगन को सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं वैभव से परिपूर्ण करें। इस धनतेरस ‘वोकल फॉर लोकल’ को खरीदारी का मंत्र बनाइए। स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाइए।”


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आरोग्य के देवता की कृपा आप सभी पर बनी रहे, सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।”


सीएम भजनलाल ने दी बधाई


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में लिखा, “धनतेरस का पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और उन्नति का प्रकाश फैलाए। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और भगवान धन्वंतरि आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”


सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करता हूं।”



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
तमिलनाडु के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: IMD
तमिलनाडु के कोयंबटूर, नीलगिरी और तिरुप्पुर सहित नौ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून पूरे राज्य में गति पकड़ रहा है।
71 views • 6 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
67 views • 8 hours ago
Richa Gupta
दीपावली से पहले NCR में प्रदूषण चरम पर, AQI 300 पार
दीपावली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है।
62 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब 1 बजे के आसपास लगी। दमकल विभाग को आग की सूचना दोपहर 1:22 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
34 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
ECI ने कहा- बिहार में मतदान के दिन मतदाता पेड लीव के हकदार
निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं और इस कानूनी प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
64 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में
विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेप तैयार कर ली है।
74 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
PM किसान योजना: अब हो गया कंफर्म! दिवाली बाद ही आएगी 21वीं किस्त
केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप बस जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आपको उस योजना के लिए आवेदन करना होता है। इसमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
92 views • 9 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: भाकपा-माले ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आगामी चुनाव के दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की है।
63 views • 10 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहला भव्य दीपोत्सव, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।
72 views • 11 hours ago
Richa Gupta
धनतेरस पर PM मोदी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी का आह्वान
भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
75 views • 12 hours ago
...