बिहार चुनाव 2025: गिरिराज सिंह और नितिन नबीन ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
44
0
...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाराहिया के इंटर-लेवल स्टेट-रन हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।


गिरिराज सिंह ने मतदान के बाद कहा कि इस बार एनडीए 121 सीटें जीतेगी और 2010 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का पूरा समर्थन एनडीए के साथ है और बिहार में मजबूत सरकार बनेगी। वही, दूसरी ओर पटना के दीघा स्थित मिलर हाई स्कूल के मतदान केंद्र में मंत्री नितिन नबीन ने अपना वोट डाला। उन्होंने भी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।


मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “मैं हर मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें। मैंने अपने बूथ पर पहला वोट डाल दिया है, अब आप भी अपने बूथ पर पहला वोट डालें।”


आपको बता दें, मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोगों में काफी जोश देखा गया। पटना के एक मतदाता ने कहा, “ये सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी सरकार चुनें। आज वोट डालकर बहुत खुशी हुई।” वहीं, सीवान के एक अन्य मतदाता ने कहा कि वे महंगाई, स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “20 साल से एक ही सरकार है। इस बार हम बदलाव चाहते हैं।”


राज्य भर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। बिहार के कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे साफ है कि जनता लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह से हिस्सा ले रही है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
राम मंदिर दर्शन को आ रहे तो ध्यान दें- इस तारीख को अयोध्या में श्रद्धालुओं की एंट्री रहेगी बंद
अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई विशिष्ट अतिथि इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे।
40 views • 44 minutes ago
Sanjay Purohit
यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब लेट नहीं होगी आपकी ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन ने 40 साल में पहली बार एक ऐसा बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य किया है जिससे ट्रेनों की पंक्चुअलिटी रेट में तेज़ी से सुधार आएगा। इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत रेल डिवीजन 40 साल पुराने OHE (ओवरहेड इक्विपमेंट) वायर को ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर से बदल रहा है।
36 views • 56 minutes ago
Richa Gupta
दिल्ली AQI अपडेट: धुंध और प्रदूषण के बीच तापमान में गिरावट
दिल्ली की हवा इन दिनों सांस लेने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का असर महसूस किया जा सकता है।
55 views • 1 hour ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: गिरिराज सिंह और नितिन नबीन ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं।
44 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
पहले चरण की 121 सीटों पर अब तक 13.13% मतदान, जानें कहां सबसे अधिक हुई वोटिंग?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।
42 views • 3 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
बिहार में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान का जारी है। मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ‎‎
57 views • 3 hours ago
Richa Gupta
Bihar Chunav Phase 1: तेजस्वी यादव ने मां-पिता-बहन संग किया मतदान
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। 18 जिलों में 121 सीटों पर आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
59 views • 4 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले – ‘पहले मतदान, फिर जलपान’
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
59 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग,डिप्टी CM विजय सिन्हा ने लखीसराय में डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
63 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू, 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य की कुल 243 सीटों में से 121 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं।
75 views • 6 hours ago
...