शादी की रस्मों के बीच थप्पड़कांड! नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से उतारा
शादी एक ऐसा बंधन है जो एक दो दिन का साथ नहीं बल्कि जिंदगी भर का सफर होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में यह सफर शुरु होने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि स्टेज पर बैठी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटा दिया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 07 नवंबर 2025
232
0
...

शादी एक ऐसा बंधन है जो एक दो दिन का साथ नहीं बल्कि जिंदगी भर का सफर होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में यह सफर शुरु होने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि स्टेज पर बैठी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटा दिया। शहर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार रात एक शादी समारोह हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। खास बात यह कि यह शादी कोई अरेंज मैरिज नहीं बल्कि दो साल चले अफेयर के बाद हो रही थी। जहां लड़का लड़की दोनों को अच्छे से जानते थे और समझते भी थे। लेकिन सात फेरों से पहले दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि लाल जोड़े में स्टेज पर बैठी दुल्हन का मन बदल दिया। दुल्हन ने सख्त फैसला लेते हुए शादी से इंकार कर दिया और बारात को लौटा दिया।

मामला एमजी रोड थाना अंतर्गत कोष्ठी समाज की धर्मशाला का है, जहां बाबू घनश्याम नगर निवासी आरती और गौरव युवक की शादी तय हुई थी। बुधवार रात गौरव घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से बारात लेकर आया। लड़की वालों ने बारात का भव्य स्वागत किया और सामाजिक रस्में निभाई गईं। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसी बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और वहां कुछ ऐसा हुआ कि अचानक विवाद खड़ा हो गया और सारी कहानी ही पलट गई।

शादी में फोटोग्राफी कर रहा फोटोग्राफर काम के दौरान दुल्हन के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। गौरव को यह बात इतनी नागवार गुज़री कि उसने सबके सामने फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया। गौरव की इस हरकत से आरती हैरान रह गई। उसने तुरंत इस बात का विरोध किया। लेकिन दूल्हा गौरव अपनी गलती मानने के बजाय, उल्टा आरती को ही अपशब्द कहने लगा। फिर क्या था, आरती आपे से बाहर हो गई। उसने तुरंत दूल्हे को स्टेज से नीचे उतार दिया और फेरों से साफ इनकार कर दिया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Richa Gupta
30 मिनट से अधिक सोशल मीडिया से बच्चों का ध्यान कमजोर: अध्ययन
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता और ध्यान क्षमता कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों ने सावधानी की सलाह दी है।
99 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
98 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
62 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
213 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
422 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
810 views • 2025-11-28
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र के निधन के 72 घंटे बाद हेमा मालिनी का छलका दर्द, लिखा- वो मेरे लिए सब कुछ थे
धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां पूरे बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है वहीं, हेमा मालिनी टूट गई हैं। उन्होंने धर्मेंद्र की याद में बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है।
181 views • 2025-11-27
Sanjay Purohit
राजस्थान में है एक्टर धर्मेंद्र का मंदिर, इसकी कहानी भी है बेहद अनोखी
बॉलीवुड की शान रहे एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैन्स को गहरा दुख लगा है. लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इन्हीं में से धर्मेंद्र के एक फैन हैं, राजस्थान के प्रीतम कुमार सुथार. 63 साल के प्रीतम की दीवानगी धर्मेंद्र के लिए इतनी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी फेवरिट एक्टर के नाम पर रखा है.
198 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
प्रयागराज की दुल्हन ने तोड़ दी परंपरा, खुद निकाली अपनी बारात और बग्घी पर झूमते-नाचते पहुंची दूल्हे के घर
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कीडगंज इलाके में एक अनोखी और दिल छू लेने वाली शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। आमतौर पर दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था।
214 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
काला रंग अशुभ, फिर भी मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं?
मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं में काले रंग को अशुभ माना गया है और ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि जब काला रंग अशुभ है तो मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं.
307 views • 2025-11-24
...