लाल परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में परेड में 18 टुकड़ियां होंगी शामिल
77वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 18 टुकड़ियां ले रहीं हैं हिस्सा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 अगस्त 2023
8282
0
...
77वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 18 टुकड़ियां ले रहीं हैं हिस्सा। इनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड) शामिल हैं। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में होंगी शामिल।

महिला IPS के हाथ में परेड की कमान

बता दें कि मध्यप्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है। जब डीजीपी की बेटी स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर बनी है। इस खबर की चर्चा अब पूरे मप्र में हो रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर इस बार महिला IPS के हाथ में परेड की कमान है। IPS सोनाक्षी सक्सेना को परेड की कमान सौंपी गई है।

पहली बार अश्वारोही दल शामिल

वहीं कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी शामिल किया गया है। हर वर्ष यह आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता था, पर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है। यहां लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिस के 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
ये भी पढ़ें
विधानसभा परिसर में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने फहराया झंडा, शहींदों को किया नमन
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत से विकास हमारा मूल मंत्र है। हम अपने तंत्र को भी इसी मंशा के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समृद्धशाली संस्कृति और विरासतों को बेहतर तरीके से सहेजकर उन्हें संवारने के हमारे प्रयास हमेशा जारी रहेंगे। महलपुर पाठा के अतिप्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर का सभी संभव तरीके से जीर्णोद्धार और परिसर का विकास कर इसे भव्यतम स्वरुप प्रदान करेंगे।
7 views • 17 minutes ago
Richa Gupta
भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहना सिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा दी है।
40 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का प्रभाव देखने को मिला था।
56 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, आरक्षक से सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती होगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को पदक सम्मान कार्यक्रम में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। अगले 3 सालों में 21 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव है।
47 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: CM मोहन भगवान कृष्ण के पौराणिक स्थलों पर जाएंगे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में कार्यक्रम के आयोजन होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान कृष्ण-कन्हैया के रायसेन में 700 वर्ष पुराने मंदिर में पूजा करेंगे। साथ ही श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में अन्य गौरवशाली अतीत से जुड़े स्थालों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
17 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP में कार्बन सोखने की बड़ी तैयारी, वैज्ञानिकों ने तैयार किए फॉरेस्टी ट्री
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उच्च गुणवत्ता वाले फॉरेस्ट्री ट्रीज तैयार करने में सफलता हासिल की है। ये तेजी से बढ़ेंगे। कार्बन डाईऑक्साइड ज्यादा अवशोषित करेंगे।
50 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
61 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
इंडियन आर्मी बदलेगी युद्ध के तौर तरीके, एमपी में होगा बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री- सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष आएंगे
इंडियन आर्मी अब युद्ध के तौर तरीके बदलेगी। इसके लिए एमपी में मंथन होगा जिसमें देश के रक्षा मंत्री, सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध पद्धति में बदलाव को लेकर महू में रण संवाद-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
56 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरुप में हुआ दिव्य श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरुप में दर्शन दिए। हर रोज की तरह शनिवार तड़के भी 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
54 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
साय कैबिनेट का विस्तार 21 अगस्त से पहले संभावित, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले कैबिनेट का विस्तार कर इसे 14 सदस्यीय बनाया जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
32 views • 6 hours ago
...