छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं का असर तेज कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में इस समय बर्फीली हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने पूरे प्रदेश का तापमान अचानक गिरा दिया है। राजधानी रायपुर में सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड लोगों को पिछले वर्षों की सर्दियां याद दिला रही है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
46
0
...

छत्तीसगढ़ में इस समय बर्फीली हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने पूरे प्रदेश का तापमान अचानक गिरा दिया है। राजधानी रायपुर में सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड लोगों को पिछले वर्षों की सर्दियां याद दिला रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में लगभग तीन साल बाद इतनी ठंड महसूस की जा रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ है।


राजधानी में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर का न्यूनतम तापमान 13°C तक गिर गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29°C के आसपास रहने की उम्मीद है। साफ मौसम और उत्तरी हवाओं के कारण आने वाले कुछ दिनों में सुबह और रात का तापमान और कम हो सकता है। हालांकि, तीन दिन बाद तापमान में करीब 3°C तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।


पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा, जहां न्यूनतम पारा 7°C दर्ज हुआ। वहीं दुर्ग दिन में 30.8°C के साथ सबसे गर्म रहा।


कई जिलों में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। जिन जिलों में शीतलहर का प्रभाव पड़ने की संभावना है, वे हैं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, प्रदेश में बनाए गए 2739 केंद्र
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियों को पूरी तरह पूरा कर लिया है। इस बार धान खरीदी की शुरुआत सूरजपुर जिले से होगी, जहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।
54 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं का असर तेज कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में इस समय बर्फीली हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने पूरे प्रदेश का तापमान अचानक गिरा दिया है। राजधानी रायपुर में सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड लोगों को पिछले वर्षों की सर्दियां याद दिला रही है।
46 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,27 लाख के इनामी 6 नक्सली ढेर
बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कुल 27 लाख रुपये के 6 इनामी कुख्यात माओवादी मारे गए। सभी की शिनाख्त कर ली गई है। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, दैनिक उपयोग की सामग्री और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जवानों ने बरामद किए।
47 views • 2025-11-13
Ramakant Shukla
दिव्यांग खिलाड़ी को मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा, जनदर्शन में 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।
97 views • 2025-11-13
Ramakant Shukla
धान खरीदने के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू, किसानों को घर बैठे मिलेगी टोकन सुविधा
किसानों को धान बेचने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समितियों में लंबी कतारों से निजात मिलेगी।
92 views • 2025-11-13
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठिठुरन… रायपुर समेत इन इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा और सर्द बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
107 views • 2025-11-13
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, उत्तर और मध्य इलाकों में चलेगी शीतलहर, अंबिकापुर में तापमान 7.6 डिग्री तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अंबिकापुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और माना में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
119 views • 2025-11-12
Ramakant Shukla
11 बजे तक 31.38% मतदान, मधुबनी में सबसे कम और किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया।
111 views • 2025-11-11
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं।
114 views • 2025-11-11
Ramakant Shukla
प्रदेश के इन जिलों में और गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और दिनभर ठंड का असर बना रहता है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है।
78 views • 2025-11-11
...