छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड और शीतलहर का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के उत्तर, मध्य और दक्षिण हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है।
सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड
प्रदेश के सरगुजा संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय ठंड काफी तेज हो गई है। कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सरगुजा क्षेत्र में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर अधिक है। बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का असर
राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। ठंड के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।