विश्व विजेता क्रांति गौड़ को CM डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर दी शुभकामनाएं, पूछा- मैच के पहले और बाद का हाल
विश्व विजेता बनीं खिलाड़ी क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल कर बधाई दी। CM ने पूछा— “मैच से पहले और बाद में कैसा महसूस हुआ?”
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 नवंबर 2025
197
0
...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि में मध्य प्रदेश की होनहार खिलाड़ी क्रांति गौड़ का योगदान सराहनीय रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे बातचीत की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के दौरान क्रांति गौड़ की मेहनत, लगन और समर्पण की खूब सराहना की। उन्होंने कहा, “आपके परिश्रम और दृढ़ संकल्प ने न केवल मध्य प्रदेश का, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। विश्व विजेता @BCCIWomen की इस टीम में आपकी भूमिका अविस्मरणीय रही। अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है।” बता दें कि क्रांति गौड़ को मोहन सरकार ने एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।


1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार क्रांति गौड़ को उनकी इस उपलब्धि के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। यह राशि न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को सम्मानित करेगी, बल्कि प्रदेश की अन्य युवा प्रतिभाओं को भी प्रेरित करेगी। क्रांति गौड़, जो छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली हैं, एक आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद, उन्होंने कठिनाइयों को पार कर यह मुकाम हासिल किया है।


विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने साऊथ अफ्रीका को हराया


आईसीसी महिला वनडे विश्व कप-2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 23 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने दस्तक दे दी है और अब इसका असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 23 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भोपाल और इंदौर में तो बीते 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
12 views • 37 minutes ago
Ramakant Shukla
दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन,अल फलाह विवि का ट्रस्ट महू के जवाद ने बनाया था
दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के पीछे जिन आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है, वे जिस अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, उसका ट्रस्ट महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने स्थापित किया था। महू में जवाद के परिवार पर पहले भी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। निवेश कंपनी के नाम पर परिवार के लोगों ने कई स्थानीय नागरिकों से ठगी की थी। इसके बाद एक रात अचानक पूरा परिवार महू से गायब हो गया था। अब महू पुलिस जवाद के रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की जांच में जुटी है
17 views • 46 minutes ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने AIIMS भोपाल के चिकित्सकों को हृदय-प्रत्यारोपण में सफलता पर बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है।
46 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश को दो श्रेणियों में पुरस्कार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश को दो प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को और कर्मचारियों को बधाई दी।
47 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को 30वीं किस्त में देंगे 1500 रूपये
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत आज बहनों के खातों में ₹1500-₹1500 की राशि भेजी जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा।
173 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में करेंगे नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश जनजाति कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे अशासकीय संगठनो की नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में आज 12 नवंबर को शुभारंभ करेंगे।
42 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
12 नवंबर को लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 1500 रुपए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण का अभियान द्रुतगति जारी है। प्रदेश की लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया हुआ वादा 12 नवम्बर 2025 को पूरा होने जा रहा है। एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी हुई राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1500 रूपये देने की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल पर प्रदेश की लाड़ली बहनों ने अपने भैया मोहन के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि वे ठीक उसी प्रकार हमारा ध्यान रख रहे हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का ध्यान रखा था।
38 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था में सरपंच के पास पर्याप्त शक्तियां हैं। सरपंच अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। सरपंचों के माध्यम से ही प्रदेश में ग्राम विकास का कारवां चल रहा है। ग्राम स्तर पर सभी कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही हो रहा है।
30 views • 15 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली धमाके के बाद MP में हाई अलर्ट: महाकाल मंदिर व सेंसिटिव जगहों पर सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। PHQ ने आदेश जारी कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा है।
105 views • 21 hours ago
Richa Gupta
कान्हा में जंगली भैंसों का बसाया जाएगा बसेरा: काजीरंगा से लाए जाएंगे वाइल्ड बफेलो
कान्हा नेशनल पार्क में जंगली भैंसों को बसाने की योजना बनाई गई है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से वाइल्ड बफेलो लाए जाएंगे। पर्यटक जल्द ही नए रोमांच के साथ इनकी दीदार कर सकेंगे।
91 views • 22 hours ago
...