विकास की बात पर हर कदम पर साथ है राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति का वैशिष्ट्य ही हमारी पहचान है। हम मातृ सत्तात्मक समाज व्यवस्था के संवाहक हैं। यह सिर्फ भारत देश ही है, जहां बच्चा-बच्चा देश को माता के रूप में पूजकर 'भारत माता की जय' कहता है। यह नारियों के प्रति हमारी आस्था, हमारे सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए हमारे खजाने में धन की कोई कमी नहीं है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
32
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति का वैशिष्ट्य ही हमारी पहचान है। हम मातृ सत्तात्मक समाज व्यवस्था के संवाहक हैं। यह सिर्फ भारत देश ही है, जहां बच्चा-बच्चा देश को माता के रूप में पूजकर 'भारत माता की जय' कहता है। यह नारियों के प्रति हमारी आस्था, हमारे सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए हमारे खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। दीपावली की भाईदूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे और हमारा संकल्प है कि धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी जिले में किसानों को बाढ़ आपदा की राहत राशि के रूप में 10 करोड़ रुपए बांटे गए हैं। प्रदेश के हर अंचल में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विकास की बात पर हमारी सरकार हर कदम पर नागरिकों के साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शिवपुरी जिले के नरवर में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 185 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 48.90 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 136.67 करोड़ लागत के 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरवर में राजा नल-दमयंती की प्रतिमा का अनावरण भी किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरवर के पुराने किले में रोप-वे निर्माण करने एवं नरवर में नया आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नरवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करने, नगर परिषद नरवर में गौशाला निर्माण एवं पुलिस चौकी बनाने और आवागमन की बेहतरी के लिए सिंध नदी पर एक नया सेतु बनाने की भी घोषणा भी की।

भावांतर योजना का लाभ लें किसान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के किसानों को सोयाबीन उपार्जन के लिए शुक्रवार को ही भावांतर योजना की सौगात दी गई है। किसान भाई 10 से 25 अक्टूबर के बीच इस योजना में सोयाबीन बेचने के लिए अपना पंजीयन कराएं। किसानों को सोयाबीन का 5328 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाएंगे। हमारी सरकार अपने सभी वादों और संकल्पों को पूरा करते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
नवरात्रि में खास साधना में लीन बाबा बागेश्वर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नवरात्रि के खास मौके पर मां की साधना में लीन हैं। कुटिया निर्माण करके हवन, कथा कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी हुई है।
12 views • 15 minutes ago
Ramakant Shukla
इस दिन से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नरवर में 185 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों के लिए हमारे खजाने में धन की कोई कमी नहीं है।
31 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के इन हिस्सों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र ने भले ही प्रदेश के 10 जिलों से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी हो, लेकिन इनमें से रतलाम और श्योपुर में शनिवार को बारिश की बौछारें दर्ज की गईं। वहीं, ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण रविवार को इंदौर संभाग के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
42 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
18 आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 और राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 8 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर पदस्थ किया गया है, जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), अपर कलेक्टर, अपर संचालक और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शामिल हैं।
48 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
विकास की बात पर हर कदम पर साथ है राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति का वैशिष्ट्य ही हमारी पहचान है। हम मातृ सत्तात्मक समाज व्यवस्था के संवाहक हैं। यह सिर्फ भारत देश ही है, जहां बच्चा-बच्चा देश को माता के रूप में पूजकर 'भारत माता की जय' कहता है। यह नारियों के प्रति हमारी आस्था, हमारे सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए हमारे खजाने में धन की कोई कमी नहीं है।
32 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
गरीब कल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिये हो रहे हैं योजनाबद्ध तरीके से कार्य - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब कल्याण के साथ चहुंमुखी विकास के लिये राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर बनाने और किसानों की बेहतरी के लिये राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। आज बदलते दौर में भारत और भारत की ताकत को दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विदिशा जिले के कुरवाई में शनिवार आयोजित हिनौता सिंचाई परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
50 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरा परिवार भुगतता है। आंकड़े बताते हैं कि देश में अप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण सड़क दुर्घटनाएं हैं। इसमें भी अधिकांश मौतें लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट नहीं लगाने से होती हैं।
45 views • 19 hours ago
Richa Gupta
इंडिया-पाक एशिया कप फाइनल: भोपाल में कड़ी सुरक्षा, 1500 जवान तैनात
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत-पाक फाइनल मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लगभग 1500 जवान पूरे शहर में नजर रखेंगे।
111 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, होमगार्ड का कॉलऑफ समाप्त; अब पूरे वर्ष मिलेगा रोजगार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने प्रदेश के होमगार्ड संगठन को राहत देते हुए कॉलऑफ प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। करीब 10 हजार होमगार्ड द्वारा दायर 490 याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया।
93 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
नवरात्रि पंचमी पर पूजन सामग्री से हुआ महाकाल का शृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वार शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
110 views • 22 hours ago
...