


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम डॉ मोहन ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति आपका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
1964 में हुआ था जन्म
बता दें कि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। अमित शाह का सार्वजनिक जीवन 1980 में शुरू हुआ। 1982 में, शाह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुजरात इकाई का संयुक्त सचिव बनाया गया। उन्होंने 1984 में नारायणपुर वार्ड के संघवी बूथ पर मतदान एजेंट के रूप में भाजपा के लिए भी काम किया। 1987 में, अमित शाह भाजपा के युवा मोर्चा में शामिल हो गए।