सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एगजम सिटी स्लिप रिलीज हो चुकी है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर exams.ntaonline.in पर रिलीज की गई हैं। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके अपना परीक्षा शहर के बारे में जान सकते हैं। वहीं, अब परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जो कि परीक्षा से चार दिन पहले रिलीज होने हैं। इस आधार पर यह 09 मार्च, 2025 को जारी हो सकते हैं। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए। देश भर की सेंट्रल सहित अन्य यूनिवर्सिटीज में पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी 2025 का का आयोजन 13 मार्च,2025 से 01 अप्रैल, 2025 तक होना है। यह परीक्षा 43 पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। एग्जाम 157 विषयों के लिए कंडक्ट कराया जाएगा, जिसमें 4,12, 024 कैंडिडेट्स शामिल होंगे।
हिंदी और अंग्रेजी सहित इन भाषाओं में होगी परीक्षा
परीक्षा की भाषा हिंदी और अंग्रेजी में होगी। हालांकि, 41 भाषा विषयों और एमटेक/हायर साइंसेज के प्रश्न पत्र भी केवल अंग्रेजी में होंगे। इसके अलावा, आचार्य विषयों के प्रश्न पत्र केवल संस्कृत में होंगे। हालांकि, भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन क्वैश्चन पेपर का सब्जेक्ट हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी में होगा।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाना होगा।
- यहां, होमपेज पर दिए गए "CUET PG Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें। अब दिए गए कैप्चा को सही से दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- साथ ही, परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
2 से 8 फरवरी के बीच स्वीकार किए गए थे परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 जनवरी, 2025 से 08 फरवरी, 2025 तक स्वीकार किए गए थे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, करेक्शन विंडो 10 फरवरी, 2025 से ओपन की गई थी, जो कि 12 फरवरी 2025 तक खुली रही थी। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।