List Of Governers: छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत इन 13 राज्यों के बदले गए राज्यपाल और उप-राज्यपाल, देखे पूरी लिस्ट
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 12 फरवरी 2023
8021
0
...

New Delhi: केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपालों (List Of Governers) का फेरबदल किया है। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया गया है। उनकी जगह पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं।

इसी के साथ बता दें कि लद्दाख के उप-राज्यपाल (List Of Governers) राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा भी मंजूर किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए। पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।

ये है पूरी लिस्ट

(1) (रिटायर)लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए।

(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया।

(3) सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।

(4) शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।

(5) गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया।

(6) जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।

(7) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(8) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(9) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(10) बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(11) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(12) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(13) ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

Read More- BJY: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किया बड़ा खुलासा, राहुल गांधी के लिए कही ये बड़ी बात

ये भी पढ़ें
Union Bank of India Recruitment 2023: यूनियन बैंक के 42 पदों पर की जा रही भर्ती, ऐसे करे आवेदन
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कड़े कदम, कल से नए वाहन नियम होंगे लागू, गाइडलाइन जारी
दिल्ली में कल से नए वाहन नियम लागू होंगे। केवल BS-6 वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे। अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों और अंतरराज्यीय बसों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
58 views • 56 minutes ago
Richa Gupta
गोवा में मतदाता सूची अपडेट के लिए SIR की गणना शुरू
गोवा में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की गणना शुरू हो गई है। जानें पूरी प्रक्रिया और अपडेट।
49 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अफ्रीका से अरब तक PM मोदी की कूटनीतिक उड़ान
अफ्रीका में कूटनीतिक इतिहास रचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अरब जगत में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हो गए।
53 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
नई दिल्ली में आयोजित होगा 'AI इम्पैक्ट समिट'; ग्लोबल साउथ तय करेगा दुनिया का AI एजेंडा
भारत 19-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की मेजबानी करेगा। जो ग्लोबल साउथ के देशों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक एजेंडे को आकार देने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा।
57 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अब 10 घंटे पहले पता लग जाएगा ट्रेन टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, रेलवे ला रहा नया नियम
रेलवे आम पैसेंजर्स के लिए राहत की खबर लेकर आया है. अब पैसेंजर्स को अपनी कंफर्म टिकट के बारे में 10 घंटे पहले पता लग जाएगा. जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रेन चलने से पहले करीब 10 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट बन जाएगा.
41 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एग्जिट नियम बदले, अब एकमुश्त 80% तक राशि निकाल सकेंगे
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. PFRDA ने एग्जिट नियमों को बदल दिया है, जिससे अब रिटायरमेंट पर आपके हाथ में ज्यादा कैश आएगा. नए नियमों के तहत, 15 साल पूरा कर चुके गैर-सरकारी निवेशक अब अपनी कुल जमा राशि का 80% हिस्सा एकमुश्त निकाल सकेंगे.
61 views • 2 hours ago
Richa Gupta
तमिलनाडु-पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
IndiGo यात्री ध्यान दें: घने कोहरे के चलते एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान
उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे के कारण IndiGo ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने फ्लाइट में देरी की आशंका जताते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।
78 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब, टैरिफ घटने की उम्मीद
भारत और अमेरिका के बीच आपसी टैरिफ को कम करने को लेकर अंतरिम व्यापार समझौता जल्द हो सकता है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों देश इस समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
101 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र के जाने के 21 दिन बाद पहली बार साथ दिखीं प्रकाश कौर और हेमा मालिनी!
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन के 21 दिन बाद उनके परिवार ने एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखा जिसमें पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी पहली बार एक साथ नजर आईं, और इस दौरान दोनों के बीच का समर्पण और आपसी सम्मान सभी के लिए देखी जाने वाली यादगार झलक बन गया।
73 views • 4 hours ago
...