दिल्ली में घना कोहरा: इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
दिल्ली में घने कोहरे के चलते इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। यात्रियों को फ्लाइट शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
71
0
...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कम दृश्यता और घने कोहरे के चलते विमान परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने साफ किया है कि खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव संभव है और कुछ फ्लाइट्स में देरी या पुनर्निर्धारण भी हो सकता है।


इंडिगो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी एडवाइजरी


इंडिगो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि दिल्ली में लगातार बने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति पर उनकी टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयरलाइन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि सभी यात्री सुरक्षित और सुचारू रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।


यात्रियों से की यह अपील


एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि ग्राउंड स्टाफ और कस्टमर सपोर्ट टीमें हर कदम पर यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


मौसम को लेकर उम्मीद


इंडिगो ने मौसम को लेकर उम्मीद जताई है कि जल्द ही आसमान साफ होगा, जिससे उड़ान सेवाएं सामान्य हो सकेंगी। साथ ही, यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए एयरलाइन ने उनका आभार भी जताया है। इंडिगो का कहना है कि यह यात्रियों को किफायती किराए, समय पर उड़ान और बिना किसी झंझट के यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।


बता दें कि इंडिगो न केवल भारत की बल्कि यह दुनिया की प्रमुख एयरलाइंस में शामिल है। इंडिगो के पास 400 से अधिक विमानों का आधुनिक बेड़ा है। एयरलाइन हर दिन 2,200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है और 130 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है। इनमें 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन भी शामिल हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
दिल्ली की फ़ूड इंडस्ट्री में मचा हड़कंप! अब नहीं मिलेगी तंदूरी रोटी
दिल्ली की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब सभी होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कोयला और लकड़ी से चलने वाले तंदूर पर पूरी तरह से रोक लगाई है।
68 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में असमानता का नया रिकॉर्ड! 10% लोगों के पास देश की 65% दौलत
वर्ल्ड इनइक्वैलिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत में अमीरी और गरीबी का फासला बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। देश की 65% संपत्ति शीर्ष 10% लोगों के पास केंद्रित है, जबकि नीचे के 50% लोगों के पास केवल 6.4% संपत्ति है।
63 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
थोक मुद्रास्फीति नवंबर में शून्य से 0.32% नीचे
देश की थोक मुद्रास्फीति नवंबर में शून्य से नीचे 0.32 प्रतिशत रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से नीचे 1.21 प्रतिशत और नवंबर 2024 में 2.16 प्रतिशत रही थी।
70 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
COVID-19 वैक्सीन और युवाओं में अचानक मौत: AIIMS-ICMR डॉक्टरों ने किया खुलासा
देश में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। इस बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के संयुक्त शोध ने इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
30 views • 4 hours ago
Richa Gupta
सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने लौह पुरुष को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि अखंड और सशक्त भारत के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा।
66 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में घना कोहरा: इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
दिल्ली में घने कोहरे के चलते इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। यात्रियों को फ्लाइट शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई।
71 views • 7 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 15–16 दिसंबर को जॉर्डन दौरे पर, फिर इथियोपिया और ओमान जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 16 दिसंबर को जॉर्डन के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे।
82 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
86 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार सरकार में हैं मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
56 views • 2025-12-14
Sanjay Purohit
भारतीयों की थाली में प्रोटीन तो भरपूर, मगर पौष्टिकता आधी
भारतीयों की थाली में प्रोटीन की मात्रा तो बढ़ रही है, मगर उसकी गुणवत्ता आधी रह गई है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) के नए अध्ययन में सामने आया है कि भारतीय प्रतिदिन औसतन 55.6 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं, लेकिन उसमें से करीब 50 प्रतिशत हिस्सा चावल, गेहूं, सूजी और मैदा जैसे अनाजों से आता है।
42 views • 2025-12-14
...