धनतेरस पर बदला मौसम का मिजाज, भोपाल से लेकर इंदौर तक इन इलाकों में हो सकती है बारिश
धनतेरस के दिन मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। हवाओं की दिशा में बदलाव और वायुमंडल में बढ़ती नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। धार जिले में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
64
0
...

धनतेरस के दिन मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। हवाओं की दिशा में बदलाव और वायुमंडल में बढ़ती नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। धार जिले में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 17 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


आज भोपाल और इंदौर में बारिश की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। वर्तमान में नमी बनी रहने के कारण दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है।


प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियां


दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।


यह सिस्टम शनिवार तक केरल और कर्नाटक तट पर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।


अगले 48 घंटों में इसके और अधिक विकसित होकर अवदाब बनने की संभावना है।


इसके साथ ही श्रीलंका और उत्तरी झारखंड के आसपास भी ऊपरी हवा में चक्रवात बने हुए हैं।


मौसम विशेषज्ञ का पूर्वानुमान


मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी हवाओं के साथ-साथ दक्षिणी हवाएं भी बीच-बीच में सक्रिय हो रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है और बादल बन रहे हैं। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रह सकती है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
भोपाल में जुटेंगे MP के 2500 किसान, CM अन्नदाता के साथ करेंगे 5 दिवसीय ‘दीवाली’ की शुरुआत
किसानों के साथ शनिवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव धनतेरस मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ विदिशा समेत आसपास के जिलों से करीब तीन हजार किसान हिस्सा लेंगे।
10 views • 16 minutes ago
Sanjay Purohit
दुल्हन बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, इंदौर के लड़के से होगी शादी
इंदौर में एक कार्यक्रम में संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ अपने संबंध स्वीकार कर घोषणा की कि वे शीघ्र ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
38 views • 23 minutes ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब सोलर पंप के लिए 90% सब्सिडी सरकार देगी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दिवाली से पहले सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सोलर पंप लगाने पर अब किसानों को 90% तक सब्सिडी दी जाएगी। पहले यह सब्सिडी केवल 60% थी, लेकिन अब किसानों को केवल 10% राशि खुद खर्च करनी होगी, शेष 90% राशि सरकार वहन करेगी।
22 views • 25 minutes ago
Sanjay Purohit
MP के सात लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है।
48 views • 34 minutes ago
Sanjay Purohit
चित्रकूट दीपावली मेला प्रारंभ: आध्यात्मिक उमंग और रंगीन रोशनी की चकाचौंध में डूबी धर्म नगरी
चित्रकूट की पवित्र धरती, जहां मंदाकिनी की लहरें भक्ति के गीत गाती हैं और कामदगिरि की परिक्रमा मन को शांति देती है, इस बार दीपावली मेले के रंग में और भी निखर उठी हैं। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला पांच दिवसीय चित्रकूट दीपावली मेला आध्यात्मिक उमंग और आधुनिक तकनीक का ऐसा अनोखा मेल पेश कर रहा है कि हर यात्री का मन यहां की सैर को बेकरार हो उठेगा।
39 views • 47 minutes ago
Sanjay Purohit
दीवाली पर महाकाल को लगेगा रागी के लड्डुओं का भोग
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार दीवाली कुछ खास रहेगी। दरअसल इस बार महाकाल को रोजाना लगने वाले लड्डुओं से इतर रागी के लड्डुओं का भी महाभोग लगाया जाएगा, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक श्रीअन्नम कही जाने वाली रागी की ये महाप्रसादी, मंदिर में आने वाले श्रद्धालु खरीद भी सकेंगे।
34 views • 59 minutes ago
Sanjay Purohit
14 महीने में तैयार होगा सिंहस्थ पथ, पशुपतिनाथ मंदिर तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
मन्दसौर में स्थित विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अब और सुगम हो जाएगा। महू-नीमच बायपास से सीधे मंदिर को सिंहस्थ पथ से जोड़ा जा रहा है।
45 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मुस्लिमों ने मंदिर में की पूजा, प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ
हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए करबला और ज्वालामुखी मंदिर में दुआ-अरदास कर एकता और मानवता का संदेश दिया।
50 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MPPSC साल में लेगा 5 परीक्षाएं, ESB केवल 1 - भर्ती नियमों में बदलाव
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को सरल और कारगर बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। शासन स्तर पर इस बदलाव का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है और दिवाली के बाद इसे मुख्य सचिव स्तर की वरिष्ठ सचिव समिति के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है।
46 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
111 views • 4 hours ago
...