धनतेरस पर पूरा दिन किसानों के बीच रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री निवास में होगा किसान सम्मेलन, करेंगे सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 18 अक्टूबर को सुबह से देर शाम तक किसान भाइयों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनायेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान भाइयों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल होकर किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
73
0
...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 18 अक्टूबर को सुबह से देर शाम तक किसान भाइयों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनायेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान भाइयों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल होकर किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां 193 करोड़ रूपये की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और यहां जिले के 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खाते में अंतरित करेंगे।


मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों के बीच उनसे उनके हित की बात करेंगे। किसानों से संवाद में मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों और नवाचारों पर भी प्रकाश डालेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धनतेरस और दीपावली पर्व की शुरुआत करेंगे। किसान भाई सोयाबीन की फसल को भावांतर योजना के दायरे में लाने की युगांतकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार भी व्यक्त करेंगे। इस किसान सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के करीब 2500 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल होंगे।


किसान सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देना और उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता तथा लाभ वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी देंगे। भावांतर योजना के तहत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल कृषि उपज मंडियों में विक्रय कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में भावांतर की राशि फसल विक्रय के 15 दिन के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर भावांतर योजना के लिए किसानों का पंजीयन कार्य 17 अक्टूबर तक पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे।


किसान सम्मेलन के मुख्य आकर्षण


भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण


मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से सीधा संवाद


कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन


किसान सम्मेलन में सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
भोपाल में जुटेंगे MP के 2500 किसान, CM अन्नदाता के साथ करेंगे 5 दिवसीय ‘दीवाली’ की शुरुआत
किसानों के साथ शनिवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव धनतेरस मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ विदिशा समेत आसपास के जिलों से करीब तीन हजार किसान हिस्सा लेंगे।
10 views • 16 minutes ago
Sanjay Purohit
दुल्हन बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, इंदौर के लड़के से होगी शादी
इंदौर में एक कार्यक्रम में संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ अपने संबंध स्वीकार कर घोषणा की कि वे शीघ्र ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
38 views • 24 minutes ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब सोलर पंप के लिए 90% सब्सिडी सरकार देगी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए दिवाली से पहले सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सोलर पंप लगाने पर अब किसानों को 90% तक सब्सिडी दी जाएगी। पहले यह सब्सिडी केवल 60% थी, लेकिन अब किसानों को केवल 10% राशि खुद खर्च करनी होगी, शेष 90% राशि सरकार वहन करेगी।
22 views • 25 minutes ago
Sanjay Purohit
MP के सात लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है।
48 views • 35 minutes ago
Sanjay Purohit
चित्रकूट दीपावली मेला प्रारंभ: आध्यात्मिक उमंग और रंगीन रोशनी की चकाचौंध में डूबी धर्म नगरी
चित्रकूट की पवित्र धरती, जहां मंदाकिनी की लहरें भक्ति के गीत गाती हैं और कामदगिरि की परिक्रमा मन को शांति देती है, इस बार दीपावली मेले के रंग में और भी निखर उठी हैं। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला पांच दिवसीय चित्रकूट दीपावली मेला आध्यात्मिक उमंग और आधुनिक तकनीक का ऐसा अनोखा मेल पेश कर रहा है कि हर यात्री का मन यहां की सैर को बेकरार हो उठेगा।
39 views • 47 minutes ago
Sanjay Purohit
दीवाली पर महाकाल को लगेगा रागी के लड्डुओं का भोग
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार दीवाली कुछ खास रहेगी। दरअसल इस बार महाकाल को रोजाना लगने वाले लड्डुओं से इतर रागी के लड्डुओं का भी महाभोग लगाया जाएगा, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक श्रीअन्नम कही जाने वाली रागी की ये महाप्रसादी, मंदिर में आने वाले श्रद्धालु खरीद भी सकेंगे।
34 views • 59 minutes ago
Sanjay Purohit
14 महीने में तैयार होगा सिंहस्थ पथ, पशुपतिनाथ मंदिर तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
मन्दसौर में स्थित विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अब और सुगम हो जाएगा। महू-नीमच बायपास से सीधे मंदिर को सिंहस्थ पथ से जोड़ा जा रहा है।
45 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मुस्लिमों ने मंदिर में की पूजा, प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ
हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए करबला और ज्वालामुखी मंदिर में दुआ-अरदास कर एकता और मानवता का संदेश दिया।
50 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MPPSC साल में लेगा 5 परीक्षाएं, ESB केवल 1 - भर्ती नियमों में बदलाव
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को सरल और कारगर बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। शासन स्तर पर इस बदलाव का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है और दिवाली के बाद इसे मुख्य सचिव स्तर की वरिष्ठ सचिव समिति के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है।
47 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
112 views • 4 hours ago
...