'एक पेड़ मां के नाम': विदेश राज्य मंत्री ने युगांडा में पौधा लगाया
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को युगांडा में श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत युगांडा की राजधानी कंपाला में श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में एक पौधा लगाया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 18 अक्टूबर 2025
231
0
...

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को युगांडा में श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत युगांडा की राजधानी कंपाला में श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में एक पौधा लगाया। बता दें, कीर्ति वर्धन विदेश दौरे पर युगांडा पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।


पौधारोपण की तस्वीरें साझा कर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, “कंपाला स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर का दौरा किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वहां एक पौधा लगाया। यह अभियान निरंतर सक्रियता बढ़ रहा है और हमारे पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।”


जब से पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल की शुरुआत हुई है, इसने ना केवल वैश्विक ध्यान आकर्षित किया, बल्कि जलवायु संरक्षण प्रयासों को ‘जन क्रांति’ बनाने के अपने इरादे और क्षमता के लिए कई क्षेत्रों से सराहना भी प्राप्त की। कंपाला में 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) मध्यावधि मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान, राज्य मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर से भी बातचीत की।


उन्होंने युगांडा के पर्यावरण राज्य मंत्री अतिम अनवर के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का महत्व शामिल है।


इसके अलावा, विदेश राज्य मंत्री ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान मोजाम्बिक की विदेश एवं सहकारिता मंत्री मारिया मैनुएला डॉस सैंटोस लुकास से मुलाकात की। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने कृषि, क्षमता निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। गुरुवार को, कंपाला में 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में, सिंह ने भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और सीमा पार आतंकवाद के साझा खतरे के विरुद्ध वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।


उन्होंने कहा, “आतंकवाद एक साझा खतरा है जिसका समाधान केवल गहन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से ही किया जा सकता है। दशकों से, भारत सीमा पार आतंकवादी हमलों का शिकार रहा है; सबसे हालिया हमला 22 अप्रैल को हुआ, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।”


उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब राष्ट्र आतंकवाद को राज्य की नीति घोषित करते हैं, जब आतंकवादी केंद्रों को बिना किसी दंड के पनपने दिया जाता है, जब किसी राज्य के पदाधिकारियों द्वारा आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता है, तो ऐसी कार्रवाइयों की केवल स्पष्ट निंदा की जानी चाहिए।”


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
ट्रंप का दावाः जेलेंस्की को रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में कोई रूचि नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि जेलेंस्की रूस–यूक्रेन युद्ध खत्म करने वाले अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं हैं।
80 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रम्प की धमाकेदार सुरक्षा रणनीति ने हिलाई दुनियाः चीन पर सीधा वार!
अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने इस सप्ताह अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की, जिसमें “America First” को अमेरिकी विदेश नीति और रक्षा नीति का मुख्य आधार बनाया गया है। ट्रम्प की इस नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति से दुनिया हिल जाएगी।
52 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
पुतिन के बाद भारत दौरे पर आ रही अमेरिकी टीम
अमेरिका की राजनीतिक मामलों की अवर सचिव एलिसन हूकर 7 से 11 दिसंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे नई दिल्ली और बेंगलुरु में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंधों और उभरती तकनीकों पर चर्चा करेंगी।
51 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर घिरे राष्ट्रपति ट्रंप, संघीय अदालत ने उठाए सवाल
कैलिफोर्निया में नेशनल गार्ड्स की तैनाती को लेकर ट्रंप घिर गए हैं। एक संघीय जज ने इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की और नेशनल गार्ड्स की तैनाती को अवैध करार दिया।
106 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
मोदी-पुतिन की मुलाकात ने दिया ट्रंप और शी को कड़ा संदेश, नहीं चलेगी कोई मनमानी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा कर वापस लौट गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा बयान दिया। दोनों देशों के कई ट्रेड डील हुई हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच कई कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
110 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
तुर्की में किस मकसद से एक साथ आई अमेरिका, अजरबैजान और पाकिस्तान की सेना?
तुर्की के इजमीर में पाकिस्तान, अमेरिका, अजरबैजान और तुर्की की सेना ने एक साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया है. इसमें अजरबैजानी नौसेना, तुर्की सेना, अमेरिकी सुरक्षा इकाइयां और पाकिस्तान वायु सेना के गश्ती विमान शामिल हुए. अब इसी के बाद अजरबैजान, पाकिस्तान, तुर्की तीनों मुस्लिम देश और अमेरिका के आखिर एक साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने पर सवाल खड़े हो गए हैं.
67 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
मोदी-पुतिन की केमिस्ट्री ने दुनिया को दिया संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पीएम नरेंद्र मोदी क ओर से एयरपोर्ट पर जाकर किया गया स्वागत अमेरिकी मीडिया की सुर्खिया बन गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट और द वॉल स्ट्रीट जर्नल समेत कई प्रमुख समाचार पत्रों ने इसे भारत का स्ट्रॉन्ग जियोपॉलिटिकल स्टेटमेंट बताया।
129 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
रूसी राष्ट्रपति पुतिन क्यों नहीं चलाते इंटरनेट?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इंटरनेट से चलने वाले गैजेट्स से भी दूर रहते हैं। आज से करीब 11 साल पहले खुद पुतिन ने इंटरनेट इस्तेमाल ना करने की वजह बताई थी।
125 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
पुतिन के दिल्ली पहुंचने से पहले भारत-रूस में बड़ी डील पक्की- मिलेगी नई खतरनाक परमाणु पनडुब्बी
भारत और रूस के बीच लगभग दस साल से लंबित परमाणु-संचालित पनडुब्बी लीज़ समझौता आखिरकार फाइनल हो गया है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भारत लगभग 2 अरब डॉलर का भुगतान करके रूस से एक न्यूक्लियर अटैक सबमरीन किराए पर लेगा।
128 views • 2025-12-04
Sanjay Purohit
सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण, जब 6 मिनट 23 सेकंड तक छा जाएगा अंधेरा
साल 2027 में 2 अगस्त को दिन में एक शानदार खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। यह एक दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जब दिन में अचानक आसमान में अंधेरा छा जाएगा और धरती पर तापमान में गिरने लगेगा।
165 views • 2025-12-03
...