1 दिसंबर को प्रदेश में गीता जयंती का भव्य आयोजन : CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में 1 दिसंबर को गीता जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कई सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
47
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रम कानून के संबंध में लिए गए फैसले के लिए मंत्रि-परिषद की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग व्यापार के लिए यह अद्भुत कला है, श्रम से संबंधित 44 कानून की बजाय केवल 4 कानून की व्यवस्था से उद्योग व्यापार जगत को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। यह कानून पूरे देश में एक साथ लागू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी‍। इसमें विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों, नवाचारों, आगामी वर्षों के प्रमुख लक्ष्यों, चुनौतियों और कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 9 दिसंबर को मंत्री परिषद की बैठक खजुराहो में होगी। यह गतिविधि केन बेतवा लिंक परियोजना और बुंदेलखंड के विकास को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में जन्मी मादा चीता "मुखी" द्वारा 5 शावकों को जन्म देना बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा और प्रदेश में औद्योगिक तथा निवेश गतिविधियों के विस्तार के लिए हैदराबाद में हुए रोड-शो की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने एक दिसंबर से आरंभ होने वाले गीता जयंती समारोह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विगत वर्ष की भांति एक दिसम्बर को गीता जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कुरूक्षेत्र में 24 नवम्बर से एक दिसम्बर की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में मध्यप्रदेश द्वारा भाग लिया जा रहा है। इसमें जय श्रीकृष्णा नृत्य नाट्य, श्री कृष्ण लीला, कृष्णायन, जनजातीय एवं लोकनृत्य, चित्र प्रदर्शनी इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम होगें। प्रदेश के 313 विकासखण्डों, 55 जिला मुख्यालय एवं 10 संभागों में श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों की सन्निधि में 3 लाख गीता प्रेमी श्रीमद् भागवत गीता के 15 वें अध्याय के श्लोक का सस्वर पाठ करेंगे। कार्यक्रमों में गीता ज्ञान प्रतियोगिता, कृष्णायन-नृत्य नाटिका आदि का भी प्रदर्शन होगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश के अंतर्गत हैदराबाद में 22 नवम्बर को हुई उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 कम्पनियों की ओर से 36 हजार 600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे लगभग 27 हजार 800 नये रोजगार सृजित होंगे। प्रदेश में एजीआई ग्रीनपैक कम्पनी द्वारा पैकेजिंग इंजीनियरिंग सेक्टर में 1500 करोड़ रुपये, एक्सिस एनर्जी वेंचर्स इंडिया कम्पनी द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में 29 हजार 500 करोड़ रुपये, अनंत टेक्नालॉजीज कम्पनी द्वारा एयरो स्पेस सेक्टर में एक हजार करोड़, ऑटोमेटस्की सॉल्यूशंस कम्पनी द्वारा आईटी सेक्टर में एक हजार करोड़, कोलावेरी इंक कम्पनी द्वारा फार्मा एण्ड ट्रेडिंग सेक्टर में एक हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव‍दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हैदराबाद में ग्रीनको कम्पनी के मुख्यालय का दौरा भी किया। यह कम्पनी प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी में बड़ा काम कर रही है। ग्रीनको ने पिछले 10 वर्षों में 3 हजार मेगावॉट क्षमता वाले नवकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं। आने वाले समय में कंपनी द्वारा 5 वर्षों में 25 हजार करोड़ के निवेश की योजना है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में जन्मी मादा चीता 'मुखी' द्वारा 5 शावकों को जन्म देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश में चीता अफ्रीका से लाये गये थे। उनकी भारत में जन्मी अगली पीढ़ी ने शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि भारतीय वनों में चीता प्रजाति के अनुकूलन का महत्वपूर्ण संकेतक है। यह भारतीय आवासों में चीता प्रजाति के अनुकूलन, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक संभावनाओं का एक मजबूत संकेतक है। इससे देश में जैव विविधता के संरक्षण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हो रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिये यह गौरव का विषय है। उन्होंने मंत्रि-परिषद के साथियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक नवम्बर को पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के शुभारंभ से प्रदेश ने हवाई पर्यटन के एक नए युग में प्रवेश किया है। इससे यात्रा अब अधिक तेज, सुरक्षित, किफायती और सुगम होगी। इस सेवा का नियमित संचालन 20 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। इससे धार्मिक, वाईल्ड लाइफ और वेलनेस सेक्टर में हवाई कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी। धार्मिक सेक्टर के अंतर्गत इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर के मध्य हवाई सेवा का संचालन होगा। श्रद्धालु एक ही दिन में भगवान महाकाल और ओंकारेश्वर दोनों ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। वेलनेस सेक्टर के अंतर्गत भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी के मध्य हवाई सेवा का संचालन होगा। वाइल्डलाईफ सेक्टर के अंतर्गत जबलपुर, मैहर, चित्रकूट, अमरकंटक, कान्हा, बांधवगढ़ से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
डॉ. हरीसिंह गौर: शिक्षा के लिए दान कर दी पूरी संपत्ति
मध्य प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी के लिए पूरी संपत्ति दान करने वाले डॉ. हरीसिंह गौर की 156वीं जयंती पूरा प्रदेश मना रहा है। उन्होंने बुंदेलखंड के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए अपनी सम्पत्ति का दान करके सागर विश्वविद्यालय की नींव रखी थी।
56 views • 1 hour ago
Richa Gupta
1 दिसंबर को प्रदेश में गीता जयंती का भव्य आयोजन : CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में 1 दिसंबर को गीता जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कई सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
47 views • 1 hour ago
Richa Gupta
डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर CM डॉ. मोहन यादव का जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डेयरी विकास को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
61 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मिनी ब्राजील विचारपुर के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी मिले CM डॉ. मोहन यादव से
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। खिलाड़ियों के साथ उनके जर्मन प्रशिक्षक डाइटमर बायर्सडार्फर, मैनुअल शेफ़र और खेल संचालक राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
CM मोहन यादव के निर्देश पर रायसेन SP पुलिस मुख्यालय अटैच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
53 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन की गतिविधियां जारी रखते हुए हरसंभव सहयोग और योगदान दे रही है।
35 views • 19 hours ago
Richa Gupta
दिवंगत निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
सरकार ने दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। निर्णय उनके योगदान और सेवा सम्मान को देखते हुए लिया गया।
89 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
अब एमपी में जनता चुनेगी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) श्री आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई श्री अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
42 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत
बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। यह हादसा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
46 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धार्मिक, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
38 views • 23 hours ago
...