राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जल संचय में उत्कृष्ट कार्य हेतु गुना नगरीय निकाय सम्मानित
जल संचय के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगरीय निकाय को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण में गुना की सराहनीय उपलब्धि।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
61
0
...

गुना नगरीय निकाय को जल संचय के क्षेत्र में जन भागीदारी के साथ श्रेष्ठ कार्य करने पर देश की चयनित 50 नगरीय निकाय में स्थान मिला है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में गुना नगरीय निकाय को पुरस्कृत किया।नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोडवें ने गुना नगर पालिका परिषद एवं उनकी टीम को श्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में चयन होने पर बधाई दी है। इस अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी,आर, पाटिल मौजूद थे।


लक्ष्य से अधिक तैयार की गई पुनर्भरण जल संरचनाएँ


केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने देश में जनभागीदारी से जल संचय की बेहतर पहल के लिये प्रशासन तंत्र में हर स्तर पर पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की थी। गुना नगर पालिका परिषद ने जल संचय के लिये कार्ययोजना बनाकर नगरीय क्षेत्र में 2 हजार 231 रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किये। यह तय लक्ष्य से अधिक है। इसी के साथ गुना शहरी क्षेत्र के कुंओं का भी जीर्णोद्वार कर उनका पुनर्जीवन का कार्य किया गया।


दल का गठन


गुना नगर पालिका ने जल संचय के कार्य को करने के लिये दल का गठन किया था। गठित दल ने इस वर्ष मई माह के दौरान शासकीय और निजी परिसर, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स, निजी कॉलोनियां, कुंआ और बावड़ी का सर्वे करवाया गया। सर्वे रिपोर्ट के बाद जनभागीदारी से 2 हजार 231 रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किये गये और पहले से उपलब्ध सिस्टम की मरम्मत सुनिश्चित की गई।


उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने वर्ष 2024 के लिए 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के तहत कुल 46 विजेताओं (संयुक्त विजेताओं सहित) की घोषणा की । ये पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जा रहे हैं जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोक्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्था (स्कूल या कॉलेज के अतिरिक्त), सर्वश्रेष्ठ सिविल सोसायटी और जल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में शामिल है।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है।


इसी उद्देश्य से लोगों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और उन्हें जल उपयोग के सर्वोत्तम तौर तरीकों को अपनाने को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी।


वर्ष 2024 के लिए 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार का शुभारंभ 23 अक्टूबर 2024 को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किया गया था। कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी समीक्षा और मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। चयनित आवेदनों का परीक्षण केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया गया। अंतिम रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2024 के 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए कुल 46 विजेताओं का चयन किया गया।


राष्ट्रीय जल पुरस्कार का उद्देश्य देश में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की पहचान करना और सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करना है। ये पुरस्कार जल के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जल के सर्वोत्तम उपयोग के प्रयासों को अपनाने के लिये प्रेरित करते हैं। यह पहल सभी नागरिकों और संगठनों को जल संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन गतिविधियों में एक मजबूत साझेदारी और जन सहभागिता को और सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है।


जल संचय जन भागीदारी पहल में भी अग्रणी मप्र


जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार : कैच द रेन के अंतर्गत साउथ जोन की श्रेणी एक में पहला पुरस्कार ईस्ट निमाड़ जिले को तथा श्रेष्ठ 50 शहरी निकायों में गुना को, ज़िलों में श्रेणी तीन में दूसरी रैंक में गुना, बैतूल, धार, देवास, सिवनी और खरगौन का चयन हुआ है।


इस पहल के अंतर्गत राज्यों को पाँच ज़ोन में बाँटा गया है। जिलों को न्यूनतम 10,000 कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण एवं संचयन संरचनाएँ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों के जिलों के लिए यह लक्ष्य 3,000 संरचनाएँ है, जबकि देशभर के नगर निगमों के लिए यह संख्या 10,000 निर्धारित की गई है। इन संरचनाओं में वर्षा जल संचयन (रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) के अलावा झीलों, तालाबों और बावड़ियों का पुनर्जीवन भी शामिल है।


शहरी जल संरक्षण प्रयासों को सशक्त करने के लिए, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। नगरीय निकायों को कम-से-कम 2,000 पुनर्भरण संरचनाएँ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


इस वर्ष कुल 100 पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें तीन सर्वश्रेष्ठ राज्य, 67 जिले, छह नगर निगम, एक नगरीय स्थानीय निकाय, दो सहयोगी मंत्रालय/विभाग, दो उद्योग, तीन गैर-सरकारी संगठन, दो परोपकारी व्यक्ति और 14 नोडल अधिकारी शामिल हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
किसानों के लिए जरूरी खबर,1 दिसंबर से धान खरीदी
मध्यप्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन नीति जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से औसत अच्छी गुणवत्ता की उपज खरीदी जाएगी। धान की खरीदी एक दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि ज्वार और बाजरा की खरीदी 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक होगी। खरीदी का कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।
7 views • 21 minutes ago
Richa Gupta
MP में 21 साल बाद सरकारी बसें वापसी पर; अगले साल से ‘जनबस’ सेवा इंदौर से होगी शुरू
मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सरकारी बसें दौड़ती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने नई बस सेवा को “जनबस” नाम से शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत अगले साल (2026) इंदौर से होगी।
63 views • 4 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जल संचय में उत्कृष्ट कार्य हेतु गुना नगरीय निकाय सम्मानित
जल संचय के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगरीय निकाय को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण में गुना की सराहनीय उपलब्धि।
61 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में जल संरक्षण बना जन-आंदोलन: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। सरकार व जनता मिलकर जल संसाधन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
71 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
छतरपुर-पन्ना दौरे पर सीएम डॉ.मोहन यादव,जानें पूरा कार्यक्रम
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 नवम्बर 2025 को सागर संभाग के छतरपुर और पन्ना जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों ज़िलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
81 views • 5 hours ago
Richa Gupta
छतरपुर में ‘राजगढ़ पैलेस’ फाइव स्टार होटल का शुभारंभ करेंगे CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर के चंद्रनगर में फाइव स्टार होटल ‘राजगढ़ पैलेस’ का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा।
68 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 18 से अधिक शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C रिकॉर्ड किया गया।
65 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर में सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी पांचवीं तक की कक्षाएं
मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने भी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल समय में परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं।
78 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: वात्सल्य योजना में बच्चों को हर महीने 4 हजार, प्राधिकरण में नए पद स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
108 views • 20 hours ago
Richa Gupta
20 नवंबर को संविदा कर्मियों का ‘घंटी बजाओ आंदोलन’, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
भोपाल से लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों तक संविदा कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में “घंटी बजाओ आंदोलन” करेंगे।
107 views • 22 hours ago
...