मध्यप्रदेश में जल संरक्षण बना जन-आंदोलन: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। सरकार व जनता मिलकर जल संसाधन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
71
0
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में 6वें 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार' के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी (West Zone) में खरगोन, 'जल संचय-जन भागीदारी पहल' (Western Zone) में खंडवा जिला और Best Urban Local Body में नगर पालिका गुना को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि जल बचाना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में जल का संरक्षण अब एक जन आंदोलन बन चुका है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम