बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 18 से अधिक शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C रिकॉर्ड किया गया।
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
59
0
उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 18 से अधिक शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C रिकॉर्ड किया गया।
बड़े शहरों का तापमान
भोपाल : 8.2°C
इंदौर : 7.7°C
ग्वालियर : 10.5°C
उज्जैन : 11.0°C
शिवपुरी : 8.0°C
उमरिया (7.6°C), नौगांव (7.8°C), बैतूल (8.7°C), धार (8.8°C), मलाजखंड (8.9°C), खंडवा (9.4°C), छिंदवाड़ा (9.5°C), खरगोन और मंडला (9.6°C) सहित कुल 18 शहरों में तापमान 10°C से कम रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को 21 जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इनमें शामिल जिले हैं भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम