देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें गुरु नानक देव जी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
गुरु नानक देव जी का संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन ही वास्तविक सफलता है
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन ही वास्तविक सफलता है। उनकी शिक्षाएं एक ईश्वर, मानव समानता, ईमानदारी और आपसी सहयोग पर बल देती हैं।
गुरु नानक देव जी की राह पर चलकर ही हम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज बना सकते हैं
उन्होंने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी की राह पर चलकर ही हम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज बना सकते हैं। राष्ट्रपति ने सभी से आग्रह किया कि इस अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। गुरु नानक देव जी का सत्य, दया और सेवा संदेश आज भी मानवता को शांति व एकता की प्रेरणा देता है
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गुरु नानक देव जी का सत्य, दया और निस्वार्थ सेवा का संदेश आज भी मानवता को शांति और एकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।” रक्षामंत्री ने कामना की कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सभी को करुणा, भलाई और सद्भाव की राह पर चलने की शक्ति दें।