बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है।मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।
पहले फेज में 18 जिलों में मतदान
पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में शामिल हैं: पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा।
पहले फेज में वोटिंग होने वाली सीटें
पटना जिले की 14 सीटें:
मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, मनेर, बिक्रम, मसौढ़ी, फुलवारी शरीफ, पालीगंज
नालंदा में 7 सीटें:
हिलसा, इस्लामपुर, हरनौत, अस्थावां, नालंदा, राजगीर, बिहारशरीफ
भोजपुर में 7 सीटें:
आरा, अगिआंव, शाहपुर, बड़हरा, जगदीशपुर, संदेश, तरारी
बक्सर में 4 सीटें:
बक्सर, डुमरांव, राजपुर, ब्रह्मपुर
सिवान में 8 सीटें:
जिरादेई, सिवान, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, महारागंज, गोरेयाकोठी
गोपालगंज में 6 सीटें:
बरौली, बैकुंठपुर, गोपालगंज, कुचायकोट, हथुआ, भोरे
वैशाली में 8 सीटें:
हाजीपुर, महुआ, राजापाकर, महनार, राघोपुर, वैशाली, लालगंज, पातेपुर
सारण में 10 सीटें:
सोनपुर, बनियापुर, तरैंया, एकमा, मांझी, मढौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा
मुजफ्फरपुर में 11 सीटें:
गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, साहेबगंज, कांटी, पारू, बरूराज
दरभंगा में 10 सीटें:
अलीनगर, कुशेश्वर स्थान, गौरा बौराम, बेनीपुर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले
समस्तीपुर में 10 सीटें:
उजियारपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, हसनपुर, रोसड़ा
बेगूसराय में 7 सीटें:
बछवाड़ा, तेघरा, चेरिया बरियारपुर, मटिहानी, साहबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी
मधेपुरा में 4 सीटें:
आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर
खगड़िया में 4 सीटें:
अलौली, परबत्ता, खगड़िया, बेलदौर
सहरसा में 4 सीटें:
सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी
मुंगेर में 3 सीटें:
तारापुर, मुंगेर, जमालपुर
लखीसराय में 2 सीटें:
सूर्यगढ़ा, लखीसराय
शेखपुरा में 2 सीटें:
बरबीघा, शेखपुरा