बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर प्रचार का शोर मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
पहले चरण में 45,341 बूथों पर मतदान
पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें —
1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष
1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं
758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें —
45,324 मुख्य बूथ
17 सहायक बूथ हैं।
इनमें से 8,608 बूथ शहरी क्षेत्रों में और 36,733 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पहले चरण के चुनाव को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के तहत संपन्न कराया जाएगा।
सभी बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी।
बूथों के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
सुरक्षा बलों की तैनाती मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भी की गई है।
राज्य भर में 1,049 चेकपोस्ट्स पर कड़ी सुरक्षा जांच जारी है। अब तक 1,005 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मतदान की तिथि: 6 नवंबर 2025
पहला चरण: 18 जिले, 121 सीटें
उम्मीदवार: 1,314
सुरक्षा बल: सभी बूथों पर सशस्त्र जवान
पहले चरण के प्रमुख चेहरे
तेजस्वी यादव
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
तेज प्रताप यादव
खेसारी लाल यादव
मैथिली ठाकुर
मंगल पांडे
श्याम रजक
श्रेयसी सिंह
राम कृपाल
नितीन नवीन
अनंत सिंह
उमेश कुशवाहा
भोला यादव