सूर्योदय से पहले उठने से मिल सकता है कई रोगों से राहत: आयुष मंत्रालय
सूर्योदय से पहले उठना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक आदत कई समस्याओं का समाधान है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 नवंबर 2025
114
0
...

सूर्योदय से पहले उठना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक आदत कई समस्याओं का समाधान है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया है कि ताजी हवा से लेकर मानसिक शांति तक, सुबह जल्दी उठने के लाभ अनगिनत हैं।


आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया, “सूर्योदय से पहले उठकर अविश्वसनीय लाभ पाएं, ताजी हवा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य तक, सूर्योदय से पहले अपना दिन शुरू करने से जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।


–आयुष मंत्रालय ने लाभ गिनाते हुए बताया, “सूर्योदय से पहले की हवा सबसे शुद्ध और ऑक्सीजन से भरपूर होती है। इस समय वायु प्रदूषण कम होता है, जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। सुबह की ताजी हवा में सांस लेने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और दिन भर ताजगी बनी रहती है।”


–आयुष मंत्रालय के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से नींद, भोजन और व्यायाम का चक्र नियमित होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है। दिन की शुरुआत व्यवस्थित होने से पूरा दिन ताजगी भरा बनता है।


–सुबह जल्दी उठने से शरीर के हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल का संतुलन बना रहता है। इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और थकान दूर रहती है। यह आदत इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। यही नहीं, सुबह का शांत वातावरण मन को शांति देता है। इस समय ध्यान करने से तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है।


–मंत्रालय का कहना है कि सुबह जल्दी उठने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही सूर्योदय से पहले उठने से पीनियल ग्रंथि सक्रिय होती है, जो मेलाटोनिन हार्मोन बनाती है। यह नींद को नियंत्रित करती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है। इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहती है। एक्सपर्ट के अनुसार, सूर्योदय से पहले का समय (ब्रह्म मुहूर्त) ध्यान, योग और पूजा के लिए सबसे उत्तम है। इस समय एकाग्रता बढ़ती है और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली कार ब्लास्ट: गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, 500+ सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित
राष्ट्रीय राजधानी में हुए कार विस्फोट के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा बैठक की। इस घटना की जांच हेतु 500 से अधिक अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
32 views • 22 minutes ago
Ramakant Shukla
हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई,5 कंपनियों की तैनाती और जैमर वाहन शामिल
हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (11 नवंबर) अपने चौथे दिन संपन्न हो गई। सोमवार को यह यात्रा फरीदाबाद से होते हुए पलवल जिले में प्रवेश कर गई थी। पूरे दिन पदयात्रा पलवल जिले के विभिन्न इलाकों में रही और रात्रि विश्राम के लिए मित्रोल गांव में ठहरी।
40 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार के 9 Exit Polls में NDA को बंपर बहुमत,जानिए किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। वोटिंग के तुरंत बाद विभिन्न चैनल और सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। नौ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से अधिकांश ने NDA को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।
38 views • 13 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली धमाका: पीएम मोदी का सख्त संदेश - षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली धमाके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस हमले के षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जांच एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
96 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
दूसरे चरण में अब तक 47.62% मतदान, जानिए किस जिले में कितनी हुई वोटिंग
दूसरे चरण में मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
33 views • 19 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में उनके स्वागत के लिए शेरिंग तोबगे का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध और सहयोग पर जोर दिया गया।
95 views • 20 hours ago
Richa Gupta
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि देश और सुरक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर जोर दिया।
95 views • 20 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
74 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, सासाराम-गया से किशनगंज तक वोटर्स की लंबी कतार
बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में भी सुबह-सुबह मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है. यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से अधिक है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था
79 views • 23 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली ब्लास्ट: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। इस हादसे पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया।
121 views • 2025-11-11
...